देश में चर्चित वर्चुअल क्रिप्‍टोकरेंसी बिटकॉइन में घोटाले को लेकर मशहूर अभिनेत्री शिल्‍पा शेट्टी के पति और कारोबारी राज कुंद्रा का नाम आया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को राज कुंद्रा के खिलाफ समन जारी किया है। उनसे मुंबई में पूछताछ की गई है। ईडी ने कुंद्रा को समन कथित तौर पर बिटकॉइन में घोटाले को लेकर चर्चित अमित भारद्वाज के साथ संबंध के चलते जारी किया है।

Advertisement

फिलहाल इस मामले में राज कुंद्रा की भूमिका की अभी तक कोई अधिकारिक जानकारी नहीं है। आपको बता दें कि इस मामले के मुख्‍य आरोपी अमित भारद्वाज को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Advertisement

मनी भास्‍कर की रिर्पोट के अनुसार अमित भारद्वाज ने देशभर में 8000 से ज्‍यादा लोगों से करीब 2000 करोड़ रुपए की ठगी की थी। उसने 2014 में देश का पहला ऑनलाइन मार्केटप्‍लेस पेश किया था, जहां बिटकॉइन स्‍वीकार किए जाते थे।

भारत में बिटकॉइन को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक ने कोई स्‍वीकृति नहीं दी है यह एक अवैद्य ट्रेडिंग के तहत आता है।

Advertisement

आपको बता दें कि राज कुंद्रा पर इससे पहले आईपीएल में सट्टेबाजी में भी आ चुका है और उन पर क्रिकेट से जुड़ी किसी भी गतिविध में शामिल होने पर प्रतिबंध है। साथ ही उन पर लाइफटाइम बैन भी लग चुका है।