अब सरकार 4 सरकारी बैंकों के मेगा मर्जर के प्‍लान पर काम कर रही है। सीएनबीसी-आवाज की रिर्पोट के अनुसार IDBI बैंक, OBC बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा को मिलाकर एक बड़ा बैंक बनाने पर विचार हो रहा है जो भारतीय स्‍टेट बैंक के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा बैंक बनेगा।

Advertisement

आपको बता दें की नए बैंक की एसेट 16.58 लाख करोड़ रुपए होगी। यह भी बता दें कि 2018 में इन चारों बैंकों को कुल मिलाकर करीब 22 हजार करोड़ रुपए का घाटा हुआ है।

Advertisement

ऐसा माना जा रहा है कि बैंकों के इस मर्जर से कई फायदे हो सकते हैं जिससे कि बेकार पड़े सरकारी बैंकों के हालात सुधरेंगे। इसके अलावा कमजोर बैंक अपने एसेट बेच पाएंगे, घाटे वाली ब्रांच को बंद करना आसान होगा और कर्मचारियों की छंटनी आसान होगी।

बैंकों के मर्जर को लेकर आईडीबीआई बैंक पर सरकार का खास जोर है, इसमें 51 प्रतिशत हिस्‍सेदारी बेचने की कोशिश है। ये हिस्‍सेदारी निजी कंपनी को बेचा जा सकता है। सरकार की इस बिक्री से 9000-10000 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है।