अगर आप करोड़पति बनना चाहते हैं तो आपके लिए यह एक सही अवसर है। लोग अक्‍सर करोड़पति बनने के लिए चिटफंड या किसी दूसरी फर्जी स्‍कीम में फंस जाते हैं लेकिन अब इनकम टैक्‍स विभाग ने एक ऐसी स्‍कीम लॉन्‍च की है जिससे बिना एक भी पैसा लगाए आप करोड़पति बन सकते हैं। इस स्‍कीम का नाम है बेनामी प्रॉपर्टी का राज खोलिए और इनाम पाइए।

Advertisement

आपको बता दें कि ये ब्‍लैकमनी और भ्रष्‍टाचार खत्‍म करने की नई तरकीब है जिसका मकसद बेनामी संपत्तियों के मालिकों को बेनकाब करना है।

Advertisement

बेनामी सौदा सूचना इनाम योजना 2018 में बस आपको इतना करना है कि बेनामी या सौदों के बारे में पक्‍की जानकारी BPU (बेनामी प्रोहिब्‍शन यूनिट्स) के ज्‍वॉइंट या एडिशनल कमिश्‍नर तक पहुंचानी है। इनकम टैक्‍स के अनुसार इस स्‍कीम का मकसद सिस्‍टम में कालेधन और भ्रष्‍टाचार को निकालकर बाहर करना है।

बता दें कि इसके तहत सूचना देने वालों की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। साथ ही इस जानकारी में बेनामी संपत्ति की पुष्टि होनी चाहिए। बेनामी संपत्ति वाले का नाम, पता जरुर होना चाहिए। इसके अलावा संपत्ति के बेनामी होने का सबूत भी होना चाहिए।