एक ओर जहां लोग पेट्रोल और डीजल के महंगाई से परेशान हैं तो वहीं दूसरी ओर एलपीजी सिलेंडर के दाम भी इस महीने बढ़ा दिए गए हैं जिससे की आम लोगों की परेशानी दोगुनी हो गई है। हालांकि यह दाम पिछले 7 महीने के बाद बढ़े हैं। आपको बता दें कि दिसंबर 2017 से एलपीजी के दाम में लगातार हर महीने कटौती की जा रही थी, लेकिन इस वक्‍त पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमत से लोग इतना परेशान हो गए हैं कि अब वो किसी और चीज की महंगाई शायद झेल नहीं पाएंगे। अब आपको इस मंथ घर में खाना बनाने के लिए इस्‍तेमाल होने वाले LPG सिलेंडर के लिए ज्‍यादा खर्च करना पड़ेगा।

Advertisement

आगे आपको बताएंगे कि सब्सिडी वाले सिलेंडर और बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत में कितनी बढ़ोत्‍तरी हुई है।

Advertisement

दिल्‍ली में एलपीजी सिलेंडर के दाम

शुक्रवार 1 जून को सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में 2.34 रुपए की बढ़ोत्‍तरी की गई है, जबकि बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत में 48 रुपए का इजाफा हुआ है। नईं कीमतें लागू होने के बाद अब दिल्‍ली में सब्सिडी वाला सिलेंडर 493.55 रुपए में मिलेगा, जबकि बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के लिए 698.50 रुपए चुकाने होंगे। आगे आपको अन्‍य शहरों में सब्सिडी वाले सिलेंडर और बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम बताएंगे-

मेट्रो सिटी में सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम
शहर  एलपीजी के दाम 
दिल्‍ली  493.55 रुपए
कोलकाता   496.65 रुपए
मुंबई  491.31 रुपए
चेन्‍नई  481.84 रुपए
बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम
शहर एलपीजी के दाम 
दिल्‍ली  698.50 रुपए
कोलकाता   723.50 रुपए
मुंबई  671.50 रुपए
चेन्‍नई  721.50 रुपए 
होटल और रेस्‍टोरेंट में उपयोग होने वाले सिलेंडर के दाम

होटल और रेस्‍टोरेंट में इस्‍तेमाल होने वाले सिलेंडर के दाम में भी इजाफा किया गया है, कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 77 रुपए बढ़कर अब 1244.50 रुपए हो गई है। ये कीमतें आज से ही लागू होंगी। इससे पहले बीते 2 अप्रैल को गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी गैस की कीमत में प्रति सिलेंडर 35.50 रुपए और सिब्‍सडी प्राप्‍त सिलेंडर में 1.74 रुपए की कमी की गई थी।