कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार सपाट नजर आ रहे हैं। शुरुआती कारोबार में आज सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की बढ़त देखने को मिली है। इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 35383.81 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ 10750.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
बात करें मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की तो यहां पर भी बिकवाली नजर आ रही है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ 16022.53 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं जबकि बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स -0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 17246.31 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
निफ्टी बैंक भी -0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 26888.30 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। जबकि निफ्टी आईटी सेक्टर 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।
इसके अलावा बीएसई कैप गुड्स, कॉन्स ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी और बीएसई हेल्थकेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि बीएसई ऑयल एण्ड गैस और मेटल में गिरावट देखने को मिल रही है।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो आईसीआईसीआई बैंक, बजाज ऑटो, बीपीसीएल, मारुती सुजुकी और सन फार्मा बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। तो वहीं टॉप लूजर्स कंपनियों में ओएनजीसी, इंसइंड बैंक, गेल, कोटक महिंद्रा और अदानी पोर्ट्स हैं।
ग्लोबल मार्केट की बात करें तो एशियाई बाजार में जापान का बाजार निक्केई 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 222250.86 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, स्ट्रेट्स टाइम्स में भी बढ़त देखने को मिली है जबकि हैंग सेंग में गिरावट दर्ज की जा रही है।
More Articles
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर