बाबा रामदेव का बिजनेस दिन व दिन बढ़ता जा रहा है वैसे ही उनकी लोकप्रियता भी काफी बढ़ चुकी है। तो अब बाबा रामदेव को चाहने वालों के लिए एक नई खुशखबरी है जी हां पतंजलि ग्रुप की कंपनी वेदिक ब्रॉडकॉस्‍ट लिमिटेड (VBL) को 3 चैनल लॉन्‍च करने की अनुमति मिल गई है। इकोनॉमिक्‍स टाइम्‍स की रिर्पोट के अनुसार ये चैनल तमिल, तेलुगू और कन्‍नड़ भाषाओं में अगले महीने लॉन्‍च होंगे।

Advertisement

कुछ महीने पहले ही अप्‍लीकेशन में कमियों के चलते इन चैनलों को मंजूरी नहीं मिली थी। आपको बता दें कि वीबीएल आर्चाय बालकृष्‍ण के नियंत्रण में है जो कि पतंजलि के सीईओ भी हैं।

Advertisement

इन चैनलों के लिए मंजूरी सूचना और प्रसारण मंत्री राज्‍यवर्धन सिंह राठौर ने सोमवार को दी है। पतंजलि प्रोडक्‍ट्स के प्रवक्‍ता के अनुसार इन चैनलों का लक्ष्‍य दक्षिण भारत में वैदिक ज्ञान का प्रसार करना होगा। अब सिर्फ सैटेलाइट से जुड़ी मंजूरी का इंतजार है, जो अगले कुछ दिनों में मिल सकती है।

वीबीएल के सलाहकार और राष्‍ट्रीय प्रमुख के अनुसार नेटवर्क के मलयालम चैनल को जुलाई में लॉन्‍च किया जाएगा। कंपनी ने योग अध्‍याय, आयुर्वेद आदि को मिलाकर 400 घंटे का कॉन्‍टेंट तैयार कर लिया है, जिसे दक्षिण भारतीय भाषाओं में डब किया गया है।