बजट 2018 में पारित होनी वाली बीमा योजना और 50 करोड़ लोगों को 5 लाख का स्‍वास्‍थ्‍य बीमा देने वाली योजना आयुष्‍मान भारत के तहत इलाज के लिए रेट तय हो गए हैं। आपको बता दें कि इसके तहत NABH से मान्‍यता प्राप्‍त अस्‍पतालों को निर्धारित पैकेज रेट से 10 फीसदी ज्‍यादा रकम मिलेगी। वहीं राज्‍यों को केंद्र सरकार की तरफ से जारी पैकेज रेट से 10 प्रतिशत ज्‍यादा राशि हॉस्पिटल की सुविधा के आधार पर देने का हक होगा।

Advertisement

बता दें कि आयुष्‍मान योजना के तहत 1352 तरह की जांच और सर्जरी के लिए कीमतें तय की गई हैं। आयुष्‍मान योजना या मोदी केयर के रेट कार्ड के अनुसार बाइपास सर्जरी 1.10 लाख रुपए, हिप रिप्‍लेसमेंट के लिए 90,000 रुपए, स्‍टेंट या कृत्रिम उपकरण के लिए 40 हजार रुपए दिए जाएंगे। वॉल्‍व बदलने पर 1.20 लाख रुपए, आर्थोस्‍कोपी सर्जरी के लिए 20 हजार, संक्रमित घुटने की सर्जरी के लिए 25 हजार, सर्वाइकल सर्जरी के लिए 20 हजार और बच्‍चेदानी हटाने के लिए 50 रुपए तय किए गए हैं।

Advertisement

निजी अस्‍पतालों को इस स्‍कीम से जोड़ने के लिए स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय 30 प्रतिशत तक इंसेटिव भी देगा। आयुष्‍मान भारत योजना के तहत हर परिवार को एक साल में 5 लाख रुपए तक का हेल्‍थ इंश्‍योरेंस दिया जाएगा। साथ ही इस योजना के तहत राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य बीमा योजना और सीनियर सीटिजन हेल्‍थ इंश्‍योरेंस योजना का विलय कर दिया जाएगा।

आम लोगों के लिए लिस्‍ट जल्‍द ही मंत्रालय की वेबसाइट और एनएचपीएम के नए पोर्टल पर अपलोड की जाएगी।