भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक भारत में साल 2017 के मुकाबले इस वर्ष 2018 में विदेशी पर्यटकों से हुई आय में 10.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस बारे में पत्र एवं सूचना कार्यालय द्वारा विज्ञप्ति जारी करके पूरा विवरण दिया गया है। इसमें डॉलर और रुपए में हुए लाभ का बारे में भी पूरा विवरण दिया गया है।

Advertisement

अप्रैल 2018 के लिए भारत में पर्यटन से विदेशी मुद्रा अर्जन के अनुमानों की मुख्य विशेषताएं नीचे दी गई हैं:

Advertisement

पर्यटन से विदेशी मुद्रा अर्जन (रुपये में)

  • अप्रैल 2017 के 14,260 करोड़ रुपये की तुलना में अप्रैल 2018 के दौरान विदेशी मुद्रा अर्जन 15,713 करोड़ रुपये हुई।
  • अप्रैल 2017 की तुलना में अप्रैल 2018 में विदेशी मुद्रा अर्जन की वृद्धि दर 10.2% फीसदी रही।
  • जनवरी-अप्रैल 2018 के दौरान विदेशी मुद्रा अर्जन जनवरी-अप्रैल 2017 की तुलना में 14.2% वृद्धि के साथ जनवरी-अप्रैल 2017 के 60,079 करोड़ रुपये के मुकाबले 14.2% वृद्धि के साथ 68,629 करोड़ रुपये रही।

पर्यटन से विदेशी मुद्रा अर्जन (डॉलर में)

  • अप्रैल 2017 के 2.211 अरब अमेरिकी डॉलर की तुलना में अप्रैल 2018 के दौरान विदेशी मुद्रा अर्जन 2.393 अरब डॉलर रही।
  • अप्रैल 2017 की तुलना में अप्रैल 2018 में विदेशी मुद्रा अर्जन की वृद्धि दर 8.2% फीसदी रही।
  • जनवरी-अप्रैल 2018 के दौरान विदेशी मुद्रा अर्जन जनवरी-अप्रैल 2017 के 9.044 अरब अमेरिकी डॉलर की तुलना में 17.4% वृद्धि के साथ 10.621 अरब अमेरिकी डॉलर रहा। जनवरी-अप्रैल 2017 में जनवरी-अप्रैल 2016 के मुकाबले 17.5% की वृद्धि रही।