कर्नाटक में बीजेपी की सरकार पर छाए संकट के बादलों का असर शेयर बाजार पर भी देखा गया है। शेयर बाजार में 300 अंको से ज्यादा की गिरावट देखी गई है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 300.82 अंकों की गिरावट के साथ 34,848.30 पर और निफ्टी 86.30 अंकों की गिरावट के साथ 10,596.40 पर बंद हुआ। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 5.53 अंकों की गिरावट के साथ 35,143.59 पर खुला और 300.82 अंकों या 0.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ 34,848.30 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 में से आठ शेयरों में तेजी रही। हिंदुस्तान यूनिलीवर 2.22 प्रतिशत, कोटक बैंक 1.99 प्रतिशत, इंडस बैंक 1.23 प्रतिशत, आईटीसी 1.13 प्रतिशत और हीरोमोटो कॉर्प 0.31 प्रतिशत में सर्वाधिक तेजी रही।
सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे -एल एंड टी 3.54 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 3.21 प्रतिशत, सनफार्मा 3.21 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 3.14 प्रतिशत और टाटा स्टील 3.04 प्रतिशत।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एनएसई का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 10.85 अंकों की गिरावट के साथ 10,671.85 पर खुला और 86.30 अंकों या 0.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,596.40 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,674.95 के ऊपरी और 10,589.10 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप सूचकांक 237.32 अंकों की गिरावट के साथ 15,895.68 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 285.11 अंकों की गिरावट के साथ 17,326.78 पर बंद हुए।
More Articles
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?