देश के कुछ प्रमुख इलाको में हुए नगदी संकट को देखते हुए RBI ने अब तेजी से नोटों की छपाई का निर्णय लिया है। इससे जिन इलाकों में नगदी का संकट बना हुआ है वह जल्द दूर हो सकता है। रिजर्व बैंक ने इसके लिए नोटों की छपाई को प्रति दिन 5 से 6 गुना तक बढ़ा दिया है।

Advertisement

नगदी संकट से निपटने के लिए लिया गया निर्णय

वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, रिजर्व बैंक की तरफ से इस तरह का निर्णय नगदी संकट को खत्म करने और नगदी के स्टॉक्स को बढ़ाने के मकसद से लिया गया है। RBI की कोशिश है कि स्टॉक बनाए रखने से आगे आने वाले किसी भी नगदी संकट से आसानी से निपटा जा सकता है।

7 गुना तक बढ़ी करंसी नोटों की छपाई

खबरों के मुताबिक देश के सभी करंसी नोट प्रिंटिंग प्रेस में 70 से 80 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की नगदी के भंडारण का काम चल रहा है। यही नहीं सभी करंसी प्रेस में पूरे सप्ताह काम चल रहा है। जानकारी के मुताबित पहले ये करंसी प्रेस एक सप्ताह में 10 हजार से 15 हजार करोड़ रुपए की छपाई करते थे जबकि इसे 7 से 8 गुना ज्यादा बढ़ा दिया गया है।

5 गुना बढ़ गई छपाई

एक अधिकारी के मुताबिक अप्रैल के आखिरी दिनों से नोटों की छपाई प्रतिदिन 5 हजार करोड़ से बढ़ाकर 2500 करोड़ रुपए कर दी गई है। ऐसी भी खबरें हैं कि जब तक आरबीआई को ये तसल्ली नहीं हो जाती है कि नोटों का पर्याप्त भंडार जमा हो चुका है तब तक नोटों की छपाई जारी रहेगी।

RBI के पास कंरसी का पर्याप्त भंडार

आपको बता दें कि हाल ही में देश के कुछ हिस्सों में नगदी संकट की खबरें आई थीं जिसमें एटीएम और बैंक दोनों ही नगदी सकंट से जूझते हुए दिखे थे। इसके बाद आरबीआई ने ऐसा कदम उठाया है जिससे आने वाले समय में इस तरह का कोई नगदी संकट ना आए। वर्तमान में आरबीआई के पास 1.75 लाख करोड़ रुपए की अतिरिक्त का भंडार है। वहीं जिन नोटों की छपाई चल रही है उसमें ज्यादातर 500 रुपए की करंसी नोट शामिल हैं।