नीरव मोदी के द्वारा किए गए घोटाले की मार झेल रहे पंजाब नेशनल बैंक को एक और बड़े घाटे का सामना करना पड़ा है। पीएनबी को मार्च की तिमाही में 13,417 करोड़ रुपए का भारी शुद्ध घाटा हुआ है। ऐसा मुख्‍य रुपए से फसे हुए कर्ज की वजह से हुआ है। किसी एक तिमाही में यह पीएनबी का सबसे बड़ा घाटा है।

Advertisement

बैंक को 2016-17 की इसी तिमाही में 261.90 करोड़ रुपए का लाभ हुआ था। कुल आमदनी भी चौथी तिमाही में पिछले साल के मुकाबले 14,989.33 करोड़ रुपए से घटकर 12,945.68 करोड़ रुपए पर रह गई है।

Advertisement

आपको बता दें कि बैंक को नेट परफॉर्मिंग असेट्स (NPAs) या फंसे कर्ज से बहुत बड़ी क्षति हुई है, जो इस साल मार्च के अंत में बढ़कर 18.38 फीसदी हो गया है। जो कि पिछले साल 12.53 फीसदी था। तो वहीं एनपीए पिछले साल की तुलना में 7.81 फीसदी से बढ़कर 11.24 फीसदी हो गया है।