ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट आने वाले 4 साल के अंदर स्‍टॉक मार्केट में लिस्‍टेड हो सकती है। वॉलमार्ट इंक ने शनिवार को अमेरिकी रेग्‍युलेटर में की गई फाइलिंग में कहा है कि चार साल के अंदर फ्लिपकार्ट का IPO आ सकता है। ऐसा पहली बार है कि जब फ्लिपकार्ट की संभावित लिस्टिंग की टाइमलाइन पेश की गई है।

Advertisement

आपको बता दें कि दुनिया की सबसे बड़ी रिटेलर कंपनी वॉलमार्ट ने यूएस सेक्‍योरिटीज एण्‍ड एक्‍सचेंज कमीशन में की गई फाइलिंग में कहा है कि वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील पूरी होने के बाद चार साल के अंदर फ्लिपकार्ट का आईपीओ लाने की जरुरत पड़ सकती है। फाइलिंग में कहा गया है कि वॉलमार्ट द्वारा भारतीय ई-कॉमर्स कंपनी में किए गए निवेश की तुलना में कम वैल्‍युएशन पर IPO नहीं लाया जाना चाहिए।

Advertisement

जैसा कि आप जानते हैं कि वॉलमार्ट ने इसी सप्‍ताह की शुरुआत में घोषणा की थी कि फ्लिपकार्ट की 77 फीसदी स्‍टेक के लिए वह 16 अरब डॉलर का भुगतान करेगी। वॉलमार्ट को अपनी अब तक की सबसे बड़ी डील से भारत जैसे बड़े मार्केट में अमेजन को टक्‍कर देने में मदद मिलेगी। इस निवेश के साथ बैंगलुरु हेडक्‍वार्टर वाली कंपनी की वैल्‍युएशन लगभग 21 अरब डॉलर आंकी गई है।

Advertisement

इस डील के बाद कंपनी में बचे माइनॉटरी स्‍टेकहोल्‍डर्स में को-फाउंडर बिनी बंसल, चीन के टेन्‍सेंट होल्डिंग्‍स, यूएस हेज फंड टाइगर ग्‍लोबल मैनेजमेंट और माइक्रोसाफट कॉर्प शामिल हैं। फिलहाल इस डील को भारत के एंट्री ट्रस्‍ट रेग्‍युलेटर से मंजूरी का इंतजार है और इसी साल मंजूरी मिलने का अनुमान है।