अगर आप भी पीएम आवास योजना के तहत घर खरीदने या बनवाने की इच्छा रखते हैं उनकी लिए खुशखबरी है। जी हां अब प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख रुपए सालाना कमाने वाले लोग भी घर ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें बैंक से लोन लेने पर ब्याज में रियायत मिलेगी। इसका लाभ पाने के लिए जरुरतमंद लोगों को पीएम आवास योजना में आवेदन करना होगा।
आपको बता दें कि PM आवास योजना सिर्फ गरीबों के लिए नहीं रह गई है। इस योजना में ज्यादा आय वाले लोगों के लिए भी आवास की व्यवस्था की गई है। बता दें कि प्रधानमंत्री आवास योजना के 4 भाग हैं। इसके एक कंपोनेंट में जहां गरीबों को 2 लाख में मकान दिया जा रहा है तो वहीं दूसरे में उन्हें कच्चे मकान को पक्का करने के लिए ढ़ाई लाख रुपए मिल रहे हैं। जिसके पास केवल जमीन है उसे भी मकान बनाने के लिए पीएम आवास योजना के तहत ढ़ाई लाख रुपए दिए जा रहे हैं।
PM आवास योजना को लेकर लोगों का यह सोचना है कि यह योजना केवल गरीबों के लिए है। इसलिए ज्यादा आय ग्रुप में सबसे कम आवेदन आते हैं जबकि ज्यादा आय ग्रुप वालों को भी इस योजना में ढाई लाख रुपए तक का फायदा होगा। ऐसे लोग कहीं प्राइवेट बिल्डर या सरकारी संस्था में मकान लेकर बैंक के ब्याज में छूट पा सकते हैं।
अगर कोई व्यक्ति 9 लाख रुपए के मकान के लिए बैंक से लोन लेता है तो उसे योजना के तहत बैंक के ब्याज में 4 प्रतिशत की छूट मिलेगी। यानी अगर उसे बैंक को 9 प्रतिशत ब्याज देना होगा तो उसमें 4 प्रतिशत की छूट हो जाएगी और उसे केवल 5 प्रतिशत ही ब्याज देना होगा। इसी तरह 12 लाख के मकान खरीदने वाले को ब्याज में 3 प्रतिशत की छूट मिलेगी। यानि बैंक की ब्याज दर अगर 9 प्रतिशत होगी तो उसे केवल 6 प्रतिशत की दर से ही ब्याज देना होगा।
PMAY से जुड़े अधिकारियों का इस बारे में कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना में केवल गरीबों को ही मकान नहीं दिए जा रहे हैं बल्कि उन सभी जरुरतमंदों को भी मकान मिल रहा है, जिनके पास रहने के लिए अपना आवास नहीं है। ज्यादा आय ग्रुप वालों को ब्याज में छूट दी जा रही है। 2022 तक सभी जरुरतमंदों को घर मिल जाएगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान