पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के बाद तो जैसे एक-एक बैंक के सभी घोटाले लाइन से बाहर आ रहे हैं। जी हां नीरव मोदी ने जिस स्‍टाइल के साथ पीएनबी बैंक के साथ घोटाला किया था ठीक उसी तर्ज पर अब ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (OBC) के साथ 155 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement

सीबीआई द्वारा दर्ज की गई एक FIR के अनुसार कंपनी ने कथित तौर पर बैंक बुक में उल्‍लेख किए बिना फंड ट्रांसफर के लिए इंटरनेशनल बैंकिंग मैसेज का इस्‍तेमाल करके सिंगापुर में अपनी सहायक कंपनी की स्‍वीकृति क्रेडिट सीमाओं में हेराफेरी कर बैंक साथ धोखाधड़ी की है।

Advertisement

आपको बता दें कि पंजाब नेशनल बैंक के साथ धोखाधड़ी के लिए नीरव मोदी और मेहुल चौकसी ने भी इसी तरीके का इस्‍तेमाल किया था।

रिर्पोट के अनुसार एमटीपीएल ने आयतित लकड़ी के व्‍यापार और आवरण में लगे हुए स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और बैंक ऑफ बड़ोदा के एक संघ से 242.09 करोड़ रुपए की क्रेडिट सुविधाओं का लाभ उठाया है। बैंक को स्‍वीकृति नकद क्रेडिट सीमा को बढ़ाकर ओबीसी के साथ धोखाधड़ी की गई है।

Advertisement

ओबीसी की शिकायत पर सीबीआई ने महेश टिंबर प्राइवेट लिमिटेड (MTIL) के निदेशकों अशोक मित्‍तल और निशा मित्‍तल, बैंक के वरिष्‍ठ प्रबंधक सुरेंद्र कुमार रंगा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि रंगा को इस मामले में बर्खास्‍त कर दिया गया है।