मेक इन इंडिया के तहत अब दुनिया की सबसे खतरनाक एसॉल्ट राइफल AK-47 का निर्माण भारत में ही किया जाएगा। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की तरफ ये एक अहम कदम माना जा रहा है। भारत में एके-47 के एडवांस वर्जन पर काम होगा और इसके लिए रुस की क्लानिश्कोव के साथ करार पूरा किया जा चुका है।
खास बात ये है कि एके-47 के एडवांस वर्जन के निर्माण कानपुर स्थित आयुध फैक्ट्री में होगा। आपको बता दें कि कानपुर में तीन आयुध फैक्ट्री हैं जिनमें धनुष और सारंग जैसी तोप का निर्माण किया जा चुका है वहीं मल्टी बैरल रॉकेट प्रणाली पिनाका का भी निर्माण कानपुर में ही किया जाता है इसके अलावा कार्बाइन राइफल, LMG (लाइट मशीन गन) रिवॉल्वर आदि के पार्ट्स और कंपोनेंट्स यहीं तैयार किए जाते हैं।
कानपुर की आयुध फैक्ट्री के कर्मचारी इस बात से काफी उत्साहित हैं कि उनके आयुध कारखाने को एके-47 राइफल के कंपोनेंट बनाने का ऑर्डर मिला है। कर्मचारियों का मानना है कि ये आयुध फैक्ट्री के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। कानपुर आयुध फैक्ट्री को एक साल में 20 हजार एके-47 एसॉल्ट राइफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए भारत ने देश में ही एके-47 के निर्माण का निर्णय लिया है। इस कार्य के लिए एके-47 के अलावा एके-100 सीरीज पर काम चल रहा है। बताया जा रहा है कि रुसी कंपनी भारत को बेहद सस्ते दाम में एके-100 बेचेगी।
आपको बता दें कि भारत में बहुत तेजी से तमाम रक्षा उपकरणों को देश में ही विकसित करने का काम किया जा रहा है। इसमें एसॉल्ट राइफल से लेकर एयरक्राफ्ट कैरियर तक शामिल हैं। भारत अपनी रक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए जिन देशों के साथ समझौता कर रहा है, उस समझौते में तकनीक हस्तारण भी शामिल है। मोदी सरकार के इस कदम से देश की रक्षा इंडस्ट्री को काफी बल मिलेगा साथ ही एडवांस तकनीक का लाभ भी होगा।
More Articles
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति
- Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?
- मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके