कारोबारी सप्‍ताह के शुरु के दो दिन अच्‍छा कारोबार करने के बाद शेयर बाजार में आज भी बिकवाली नजर आ रही है। सेंसेक्‍स और निफ्टी आज सुस्‍ती के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे हैं। शुरुआती कारोबार में आज बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स सेंसेक्‍स 0.05 फीसदी बढ़त के साथ 35232 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स निफ्टी सुस्‍ती के साथ 0.05 फीसदी के बढ़त के साथ 10723 के स्‍तर पर कारोबार करते हुए नजर आ रहा है।

Advertisement

निफ्टी बैंक में तो आज बहुत ही ज्‍यादा बिकवाली का माहौल चल रहा है। निफ्टी बैंक -0.03 फीसदी गिरावट के साथ 26083 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी आईटी सेक्‍टर में खरीदारी का माहौल है।

Advertisement

मिडकैप और स्‍मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर भी आज सुस्‍ती ही नजर आ रही है। बीएसई के स्‍मॉलकैप इंडेक्‍स जहां 0.1 फीसदी बढ़त के साथ 18138 के स्‍तर पर कारोबार करते नजर आ रहे हैं तो वहीं बीएसई के मिडकैप इंडेक्‍स -0.19 फीसदी गिरावट के साथ 16604 के स्‍तर पर आज कारोबार कर रहे हैं।

इसके अलावा बीएई कैप गुड्स और बीएसई कॉन्‍स ड्यूरेबल्‍स में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। जबकि एफएमसीजी और हेल्‍थकेयर सेक्‍टर में बिकवाली ही नजर आ रही है। बीएसई टेक और मेटल में खरीदारी का माहौल आज है।

Advertisement

आज के टॉप गेनर्स शेयर की बात करें तो इसमें हिंडाल्‍को, वेदांता, टेक महिंद्रा, टाटा स्‍टील और भारती इंफ्राटेल आगे चल रहे हैं। जबकि टॉप लूजर्स में एचपीसीएल, बीपीसीएल, आईसीआई बैंक, अल्‍ट्राटेक सीमेंट ओर जी एंटरटेरमेंट आज गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे हैं।

ग्‍लोबल मार्केट की बात करें तो आज एशियाई बाजारों में भी सुस्‍ती का दौर नजर आ रहा है। जापाना का प्रमुख बाजार निक्‍केई -0.43 फीसदी गिरावट के साथ 22412 के स्‍तर पर आज कारोबार कर रहा है। स्‍ट्रेट्स टाइम्‍स का हाल भी कुछ ऐसा ही है। जबकि हैंग सेंग में 0.4 फीसदी की बढ़त नजर आ रही है।