रुपए में इस समय काफी गिरावट देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया सप्‍ताह के तीसरे दिन 26 पैसे टूटकर 67.34 के स्‍तर पर खुला। हालांकि मंगलवार को रुपए में मजबूती देखने को मिली थी। डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे की बढ़त के साथ 67.08 के स्‍तर पर बंद हुआ था। फिलहाल डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे की कमजोरी के साथ 67.17 के स्‍तर पर खुला था।

Advertisement

आपको बता दें कि रुपए में सोमवार को भी भारी गिरावट देखने को मिली थी। डॉलर के मुकाबले रुपया 27 पैसे टूटकर 67.13 के स्‍तर पर बंद हुआ था।

Advertisement

माना जा रहा है कि रुपए में गिरावट की मुख्‍य वजह तेल की कीमतों में बढ़ोत्‍तरी और इंपोटर्स द्वारा ज्‍यादा डॉलर की ज्‍यादा खरीद रही है। डीलर्स का कहना है कि पोर्टफोलियो निवेशक भी तेजी से सरकारी बॉन्‍ड्स से पैसा निकाल रहे हैं। इसके चलते रुपए में भारी कमजोरी देखने को मिली है।