मंदी, ज्यादा कीमत और कमजोर मांग के चलते चालू वित्तवर्ष में सोने की बिक्री घटने के आसार दिख रहे हैं। चालू कैलेंडर वर्ष में स्वर्ण आभूषण की मांग में 2-4 फीसदी की गिरावट आ सकती है। एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है। आईसीआरए ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि समीक्षाधीन वर्ष में हालांकि मूल्य के संदर्भ में, सोने के आभूषणों की मांग पांच से सात प्रतिशत बढ़ने की संभावना है।
आईसीआरए के उपाध्यक्ष के श्रीकुमार ने कहा, "वर्ष 2018 में मांग के 2-4 प्रतिशत कम होने की संभावना है। पिछले तीन महीनों में सोने की कीमतों में तेजी से वृद्धि हुई है और इसके साथ पर्व त्योहार जैसे शुभ दिनों की संख्या कम होने से आभूषणों की मांग प्रभावित हुई है। इसके अलावा , इस क्षेत्र के लिए कुछ कर्जदारों द्वारा धोखाधड़ी की खबरों के बाद हाल के महीनों में रत्नों एवं आभूषणों क्षेत्र के लिए कर्ज प्रक्रिया को सख्त किया गया है।''
श्रीकुमार ने कहा , " हमारा अनुमान है कि कर्ज उपलब्धता को सख्त किये जाने से आभूषण खुदरा विक्रेताओं , विशेष रूप से असंगठित लोगों की कार्यशील पूंजी की स्थिति प्रभावित होगी।" हालांकि , मध्यम से दीर्घ अवधि (3-5 साल ) में , इक्रा को उम्मीद है कि स्वर्ण आभूषण खुदरा उद्योग में मात्रा के स्तर पर छह से सात प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की जाएगी। इस वृद्धि में स्थिर ग्रामीण एवं शादी विवाह की मांग , सोने के प्रति पारंपरिक लगाव , बढ़ती खर्चयोग्य आय इत्यादि का भी योगदान होगा।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका