ब्रॉडबैण्ड के क्षेत्र में अपना वर्चस्व जमाने के लिए रिलायंस जियो टेलीकॉम इंडस्ट्री में फिर एक बड़ा धमाका करने जा रही है। जी हां ब्रॉडबैण्ड के क्षेत्र में खुद की धाक जमाने के लिए कंपनी अपनी जियो फाइबर सर्विस के माध्यम से यह करने की तैयारी में है। इसीलिए कंपनी ने मार्केट में फ्री 1.1 TB (Terabite) डाटा के साथ हाई-स्पीड फाइबर टू द होम (FTTH) ब्रॉडबैंड कनेक्शन देना शुरु कर दिया है। इसमें आपको डाटा की स्पीड 100एमबीपीएस मिलेगी।
तो आइए इस नई सर्विस के बारे में थोड़ा विस्तार से समझते हैं-
द हिंदू की रिर्पोट के अनुसार शुरुआत में आप FTTH प्लान में 100 एमबीपीएस की स्पीड के साथ 100 जीबी डाटा मिलेगा। जैसे ही ये डाटा समाप्त हो जाएगा वैसे ही ग्राहक एक महीने में 25 बार तक फ्री में 40 जीबी डाटा का रिचार्ज करवा सकेंगे। तो वहीं कस्टमर को एक महीने में कुल 1,100 जीबी डाटा फ्री में मिलेगा।
आपको बता दें कंपनी यह सर्विस घरेलू और कारोबारी दोनों तरह के ग्राहकों के लिए पेश करेगी। इसके अलावा कस्टमर्स को बिना केबल के घर के हर कोने में वाईफाई कवरेज पहुंचाने के लिए जियो 'एक्सटेंड' का भी विकल्प मिलेगा। जियोफाइबर कनेक्शन प्राप्त करने के लिए ग्राहकों को सिक्योरिटी के तौर पर 4,500 रुपए देने होंगे। साथ ही ये पैसा रिफंड भी कर दिया जाएगा और ये ब्याज फ्री होगा।
कंपनी ग्राहकों के लिए एक राउटर इंस्टॉल करेगी। इसे सेट-टॉप बॉक्स के रुप में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। हालांकि, इसका इस्तेमाल तब भी होगा जब कंपनी इंटरनेट प्रोटोकॉल टेलीविजन सर्विस लॉन्च करेगी। रिलायंस जियो के पास देशभर में 3 लाख किलोमीटर से ज्यादा ऑप्टिक फाइबर नेटवर्क है। हालांकि, जियोफाइबर अभी सिर्फ मुंबई, नई दिल्ली, चेन्नई, अहमदाबाद, बड़ोदरा और जामनगर जैसे शहरों में ही उपलब्ध रहेगा।
ब्रॉडबैंड सर्विस को लेकर माना जा रहा है कि कंपनी 2016 से ही इस सर्विस को टेस्ट कर रही थी और चुनिंदा शहरों में लिमिटेड यूजर्स को अधिकारिक तौर पर कंपनी द्वारा फी में डाटा के साथ प्रीव्यू प्लान देने की भी खबरें हैं। पिछले साल जुलाई में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा था कि जियो फाइबर लॉन्च का काम ठीक तरह से आगे बढ़ रहा है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान