समर सीजन की सेल जल्‍द ही शुरु होने जा रही है। जिसमें भारत में दो बड़ी ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों अमेजन और फ्लिपकार्ट में एक बार फिर सेल की होड़ लगेगी। इकोनॉमिक्‍स टाइम्‍स की रिर्पोट के अनुसार दोनों ही कंपनियां मिड मई में अपनी सेल शुरु कर सकती हैं। फ्लिपकार्ट ने तो सेल की तारीख भी बता दी है फ्लिपकार्ट की सेल का नाम होगा 'बिग शॉपिंग डेज' जो की 13 मई से 16 मई तक चलेगी। लगभग इसी दौरान अमेजन की भी सेल शुरु हो सकती है।

Advertisement

इकोनॉमिक्‍स टाइम्‍स में अपनी रिर्पोट में आगे बताया है कि फ्लिपकार्ट के प्रवक्‍ता ने सेल के लिए तारीख की पुष्टि कर दी है। इस दौरान प्रोडक्‍ट में आपको 70 से 80 प्रतिशत की छूट मिल सकती है। स्‍मॉर्टफोन्‍स और इलेक्‍ट्रॉनिक सामानों पर अतिरिक्‍त 10-20 प्रतिशत की छूट मिल सकती है।

Advertisement

दोनों ही कंपनियों ने इसके लिए अप्रैल से ही स्‍टॉक तैयार करना शुरु कर दिया था। इंडस्‍ट्री के जानकारों के अनुसार, ये कंपनियां दिवाली फेस्टिव सेल्‍स के दौरान जितना माल खरीदती हैं उसका 70-80 प्रतिशत हिस्‍सा बिक्री के लिए रखेंगी।

इस पर फ्लिपकार्ट के प्रवक्‍ता ने कहा है कि यह एक बड़ा सेल होगा और बिग बिलियन डेज सेल का छोटा वर्जन होगा।