एनपीएस खाताधारकों के लिए खुशखबरी है। अब नेशनल पेंशन सिस्‍टम (NPS) के सब्‍सक्राइबर्स खाते की मैच्‍योरिटी अवधि पूरी होने से पहले ही अपने पैसे निकाल सकेंगे। फिलहाल, इस सुविधा का लाभ लुठाने के लिए आपको कुछ शर्तें पूरा करना जरुरी है। मैच्‍योरिटी से पहले एनपीएस खाते से कुछ पैसे आप तब ही निकाल सकते हैं अगर आप इसे अपनी पढ़ाई या फिर बिजनेस शुरु करने के लिए निकाल रहे हैं।

Advertisement

नहीं निकाल सकते पूरे पैसे

PFRDA या पेंशन फंड रेग्‍युलेटरी डेवलपमेंट अथॉरिटी ने इसकी घोषणा की है कि सब्‍सक्राइबर्स मैच्‍योरिटी से पहले अपने खाते से पूरी राशि नहीं निकाल सकते। यदि आप हायर एजुकेशन और बिजनेस शुरु करने के लिए पैसे निकालना चाहते हैं तो आप इसमें से कुछ राशि विद्ड्रॉउल कर सकेंगे। यह फैसला पिछले सप्‍ताह हुई PFRDA के बोर्ड की बैठक में लिया गया है। नेशनल पेंशन सिस्‍टम (NPS) खाता ऑनलाइन कैसे खोलें?

पढ़ाई और बिजनेस के लिए ही निकाल सकते हैं पैसा

पेंशन फंड रेग्‍युलेटरी डेवलपमेंट अथॉरिटी का कहना है कि यदि कोई व्‍यक्ति अपने काम को बेहतर करने के लिए हायर डिग्री लेना चाहता है या फिर कोई टेक्निकल कोर्स करना चाहता है, तो वह अपने एनपीएस खाते से कुछ राशि निकाल सकता है। राष्‍ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) क्‍या है इससे किस तरह से लाभ प्राप्‍त किया जा सकता है?

एक्टिव च्‍वॉइस कैटेगरी में हुई ग्रोथ

इसके अलावा बोर्ड ने इक्विटी में निवेश को एक्टिव च्‍वॉइस कैटेगरी में 50 प्रतिशत से 75 प्रतिशत करने का फैसला लिया है। यह फैसला निजी क्षेत्र में काम करने वालों की खातिर लिया गया है, हालांकि इक्विटी में निवेश बढ़ाने का विकल्‍प सब्‍सक्राइबर के पास 50 साल की उम्र तक रहेगा। नेशनल पेंशन सिस्‍टम (NPS) के फीचर और ब्‍याज दर के बारे में पढ़ें यहां पर

एक्टिव च्‍वॉइस और ऑटो च्‍वॉइस कैटेगरी

आपको बता दें कि एनपीएस अपने सब्‍सक्राइबर्स को निवेश करने के दो विकल्‍प देता है, इसमें एक ऑटो च्‍वॉइस होता है और दूसरा एक्टिव च्‍वॉइस होता है। एक्टिव च्‍वॉइस का विकल्‍प चुनने वाले सब्‍सक्राइबर्स को अन्‍य निवेश के विकल्‍पों में 5 फीसदी तक निवेश का विकल्‍प मिलता है। इसके अलावा पीएफआरडीए बोर्ड ने कॉरपोरेट बॉन्‍ड्स का निवेश में ग्रेड भी बदल दिया है। इसे AA से बदलकर A कर दिया गया है। EPF से NPS में पैसे कैसे ट्रांसफर करें?