ग्‍लोबल मार्केट में कमजोर रुख के साथ घरेलू आभूषण कारोबारियों की कम मांग से आज दिल्‍ली सर्राफा बाजार में सोने का भा 20 रुपए से कम होकर 31,980 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया है। फिलहाल इसके विपरीज औद्योगिक यूनिट्स के छोटे-मोटे सौदों से चांदी 100 रुपए सुधरकर 40,300 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।

Advertisement

इस पर कारोबारियों का कहना है कि घरेलू आभूषण निर्माताओं और खुदरा विक्रेताओं से कम मांग और डॉलर में मजबूती से ग्‍लोबल मार्केट में सोने के कमजोर पड़ने से यहां पीली धातु की कीमतों पर दबाव रहा है। इसके अतिरिक्‍त निवेशक आज जारी होने वाले अमेरिकी रोजगार आंकड़ों पर भी नजर बनाए हुए हैं।

Advertisement

आपको बता दे कि वैश्विक स्‍तर पर सिंगापुर में सोना 0.12 प्रतिशत गिरकर 1,310 डॉलर प्रति औंस रहा जबकि चांदी 0.15 प्रतिशत गिरकर 16.37 डॉलर प्रति औंस रही।

देखें अपने शहर में सोने और चांदी का दाम

देश के 24 बड़े शहरों में सोने के दाम देखने के लिए यहां क्लिक करें, इसके साथ ही चांदी के दाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।

Advertisement

सोने-चांदी के रेट बाजार पर निर्भर हैं, इसलिए दिए गए आंकड़े और वर्तमान में बाजार में सोने के दाम में फर्क हो सकता है।