कारोबारी सप्‍ताह के तीसरे दिन और और नए मंथ के दूसरे दिन शेयर बाजार में हर तरफ खरीदारी का माहौल है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स और निफ्टी 0.2 फीसदी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स सेंसेक्‍स जहां 0.2 फीसदी बढ़त के साथ 35240 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है। तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स निफ्टी 0.1 फीसदी बढ़त के साथ 10760 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।

Advertisement

मिडकैप और स्‍मॉलकैप शेयरों में भी आज खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई स्‍मॉलकैप जहां 0.2 फीसदी बढ़त के साथ 18446 के स्‍तर पर कारोबार कर रहे हैं तो वहीं बीएसई के मिडकैप इंडेक्‍स 17044 के स्‍तर पर उछाल देखने को मिल रही है।

Advertisement

निफ्टी बैंक 0.3 फीसदी बढ़त के साथ 25608 के स्‍तर पर इस समय कारोबार करते हुए नजर आ रहे हैं। जबकि निफ्टी आईटी सेक्‍टर में आज भारी गिरावट देखने को मिल रही है। तो वहीं निफ्टी ऑटो में 1.0 फीसदी बढ़त देखने को मिल रही है।

बीएसई कैप गुड्स, बीएसई कॉन्‍स ड्यूरेबल, एफएमसीजी, हेल्‍थकेयर और ऑयल एण्‍ड गैस में भी आज खरीदारी का माहौल है। जबकि बीएई मेटल और बीएसई टेक में गिरावट नजर आ रही है।

Advertisement

टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो कोटक महिंद्रा, बजाज ऑटो, सिपला, टाटा मोटर्स और जी एंटरटेरमेंट में अच्‍छा कारोबार देखने को मिल रहा है। जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में आज एचसीएल टेक, वेदांता, कोल इंडिया, टेक महिंद्रा और एचयूएल में काफी गिरावट नजर आ रही है।

एशियाई बाजार में आज कुछ खास कारोबार नजर नहीं हैं। जापान का बाजार निक्‍केई 0.2 फीसदी गिरावट के साथ 22453 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है। हैंग सेंग में आज 0.6 फीसदी गिरावट देखने को मिल रही है। जबकि स्‍ट्रेट्स टाइम्‍स से थोड़ी उम्‍मीदें की जा सकती हैं।