ग्लोबल मार्केट पर कीमती धातुओं पर बने दबाव का असर सोमवार को घरेलू बाजार में भी देखने को मिला, जिससे दिल्ली सर्राफा बाजार सोना 220 रुपए टूटकर 32,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है और चांदी 150 रुपए लुढ़कर 40,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर चल रही है।
इंटरनेशनल लेवल पर पीली धातु के साथ ही सफेद धातु पर भी दबाव देखा गया है। सोना हाजिर 6.65 प्रतिशत फिसलकर 1317.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया। तो वहीं अमेरिका सोना वायदा में भी गिरावट का रुख रहा। इस दौरान चांदी 0.04 प्रतिशत गिरकर 16.40 डॉलर प्रति औंस बोली गई। आगे देखें अपने शहर में सोने और चांदी का दाम देश के 24 बड़े शहरों में सोने के दाम देखने के लिए यहां क्लिक करें, इसके साथ ही चांदी के दाम देखने के लिए यहां क्लिक करें। सोने-चांदी के रेट बाजार पर निर्भर हैं, इसलिए दिए गए आंकड़े और वर्तमान में बाजार में सोने के दाम में फर्क हो सकता है।More Articles