मुंबई स्थित घरेलू एयरलाइन गो एयर इस समर सीजन अपने यात्रियों के लिए एक खास ऑफर लेकर आया है। इस ऑफर का नाम है 'फ्लाई विद गो' ऑफर। जिसके तहत यात्रियों को 1,304 रुपए तक में फ्लाइट टिकट बुक करने का मौका मिलेगा। यहां पर आपको बता रहे हैं कि कौन से रुट पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है।
यदि आप गो एयर एप के उपयोगकर्ता हैं तो आप 10 प्रतिशत छूट भी प्राप्त कर सकते हैं। प्रोमो कोड GOAPP10 का प्रयोग करें। प्रस्ताव केवल 2 मई, 2018 तक वैद्य है। जब आप अपने एचडीएफसी बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड के साथ बुक करते हैं तो आपको 10 प्रतिशत का ऑफर भी मिल जाएगा। इसके लिए प्रोमो कोड GOHDFC10 का उपयोग करें। यह प्रस्ताव केवल 30 अप्रैल, 2018 तक मान्य है।More Articles