दुनिया मे ऐसी कई चीजें हैं जिसे लगभग हर पैसे वाला व्‍यक्ति खरीदने की ताकत रखता है, तो वहीं कई ऐसी महंगी चीजें भी हैं जिन्‍हें खरीदने के लिए पैसों वाले लोगों को पसीने आ जाते हैं। यहां पर आपके लिए दुनिया में शुमार ऐसी ही कुछ महंगी चीजें लेकर आए हैं, जिन्‍हें देखकर आप भी इन्‍हें खरीदने की इच्‍छा एक बार तो जरुर जताएंगे। ये चीजें अपनी अनोखी डिजाइन और क्रिएटिविटी के लिए जानी जाती है। तो आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में।

Advertisement

फरारी जीटीओ

इस कार को साल 1963 में लॉन्‍च किया गया था। यह कार बहुत ही खास है, अब यह विंटेज कार में शामिल है। सबसे पहले जिस व्‍यक्ति ने इस कार को खरीदा था, उसने अपना नाम गुप्‍त रखा था। तब से इसकी कीमत में 50 प्रतिशत की बढ़ोत्‍तरी हो चुकी है। अब इस कार की कीमत 224 करोड़ रुपए है।

याट हिस्‍ट्री सुप्रीम

आपको बता दें कि इस याट को बनाने में 1 लाख किलोग्राम सोन और प्‍लेटिनम का इस्‍तेमाल किया गया था। इस याट में डायनासोर का एक पुतला लगा है। इस पुतले की रीड़ की हड्डी और याट में मिलने वाली वाइन के ग्‍लास 18 कैरेट हीरे से बने हैं। इस याट की कीमत 28,800 करोड़ रुपए है। इसके बारे में कहा जाता है कि यह दुनिया के कुछ अमीर ही खरीद सकते हैं। सिर्फ इसे देखे के लिए दुनिया के कई अमीर व्‍यक्ति लाखों रुपए खर्च करते हैं।

201 कैरेट रत्‍न जडि़त घड़ी

इस घड़ी में 201 कैरेट रत्‍न जड़े हुए हैं। वैसे तो दूर से देखने पर यह हीरे के एक टुकड़े जैसा नजर आता है लेकिन ऐसा नहीं है। इसकी कीमत 160 करोड़ रुपए है। इसमें तीन बड़े डायमंड हैं, जो दिल के आकार के हैं।

गोल्‍ड प्‍लेटेड बुगाटी

बुगाटी की यह कार सोने की बनी है। कार की बाहरी चादर सोने की है। यह कार स्‍पीड के मामले में भी बहुत ही खास है। सिर्फ 2.8 सेकंड में यह 100 किलोमीटर की स्‍पीड पकड़ लेती है। इसकी कीमत 64 करोड़ रुपए है। आपको बता दें कि यह कार आपको लंदन में मिलेगी।

इंश्‍योर डॉट कॉम

यह डोमेन नेम दुनिया के सबसे महंगे डोमेन नेम में से एक है। यह डोमेन एक इंश्‍योरेंस कंपनी का है। इसकी कीमत 102.4 करोड़ रुपए है। यह कंपनी लाइफ इंश्‍योरंस, कार इंश्‍योरेंस, हेल्‍थ इंश्‍योरेंस और होम इंश्‍योरेंस में डील करती है।

क्रिस्‍टल पियानो

यह पियानो पूरी तरह से क्रिस्‍टल से बना है। यह दुनिया की सबसे महंगी चीजों में से एक है, इसकी कीमत 20.48 करोड़ रुपए है। इस क्रिस्‍टल पियानो का डच कंपनी ने 1996 में तैयार किया था।

डायमंड पैंथर ब्रेसलेट

ऐसा माना जाता है कि यह अब तक का दुनिया का सबसे महंगा ब्रेसलेट है। इसे एडवर्ड 8 और वॉलिस सम्पिसन की याद में तैयार किया गया था। इसकी लंबाई 195 मिलीमीटर है।