28 अप्रैल यानि की आज से कई राज्यों में लंबी छुट्टी पड़ने वाली है जिसकी वजह से बैंक बंद रहेंगे। बताया जा रहा है कि कुछ राज्यों में बैंक 3 दिन बंद रहेंगे, जबकि कुछ जगहों पर 1 मई को बैंक खुल जाएंगे। आज शनिवार के चलते बैंक बंद हैं तो वहीं सोमवार यानि कि 30 अप्रैल को बुद्ध पूर्णिमा और 1 मई को मजदूर दिवस के चलते बैंक बंद रहेंगे।
बैंक बंद होने से लोगों को कैश प्राप्ति में किसी प्रकार की परेशानी हो इसके लिए पहले से इंतजाम कर दिए गए है। पहले से ही सरकार ने एटीएम में पैसे उपलब्ध करा दिया है। तो वहीं ऑनलाइन ट्रांजेक्शन भी पहले की तरह काम करेंगे। यानि कि इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से आप पैसों की लेनदेन कर सकते हैं सिर्फ कागजी कार्रवाई नहीं कर पाएंगे।
बता दें कि इंडियन बैंक असोसिएशन की वेबसाइट पर 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में बैंक छुटिट्यों की लिस्ट दी गई है। जिसके अनुसार 30 अप्रैल सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर दिल्ली, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में बैंकों में छुट्टी है, जबकि अगले दिन 1 मई को मजदूर दिवस के अवसर पर आंध्रप्रदेश, गोवा, कर्नाटक, केरल, मणिपुर, तमिलनाडु, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र दो ऐसे राज्य हैं जहां सोमवार और मंगलवार दोनों दिन बैंक बंद रहेंगे। पश्चिम बंगाल में जहां क्रमश: बुद्ध पूर्णिमा और मई दिवस की छुटिट्यां होंगी, तो वहीं महाराष्ट्र में सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा जबकि मंगलवार को महाराष्ट्र के स्थापना दिवस के अवसर पर छुट्टी होगी।
जिन राज्यों में न बुद्ध पूर्णिमा की छुट्टी है और न ही मजदूर दिवस की यानि कि 1 मई की उनमें गुजरात, मेघालय, ओडिशा और पंजाब शामिल हैं। यानि कि इन चार राज्यों में सोमवार और मंगलवार को बैंक खुले रहेंगे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान