कारोबारी सप्‍ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार में काफी रौनक नजर आ रही है। चूंकि शेयर बाजार का इस महीने का सत्र आज से पूरा हो जाएगा और मार्केट की ओपनिंग अब मई से होगी। तो ऐसा अनुमान है कि बाजार के हालात अगले महीने थोड़े सुधरे हुए रहेंगे। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स और निफ्टी में 0.5 प्रतिशत से ज्‍यादा की मजबूती देखने को मिल रही है। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स सेंसेक्‍स जहां 223 अंक यानि 0.6 प्रतिशत की बढ़त के साथ 34,936 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का प्रमुख इंडेक्‍स निफ्टी 68.5 अंक यानि 0.7 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10,686 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।

Advertisement

तो वहीं मिडकैप और स्‍मॉलकैप शेयरों में भी आज खरीदारी का माहौल है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्‍स 0.5 प्रतिशत बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्‍स में 0.5 प्रतिशत से ज्‍यादा उछला है। जबकि निफ्टी आईटी में आज गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि, निफ्टी बैंक 0.8 अंकों की बढ़त के साथ 25210 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।

Advertisement

निफ्टी ऑटो, कैप गुड्स, कॉन्‍स ड्यूरेबल्‍स, एफएमसीजी, हेल्‍थकेयर, मेटल, बीएसई ऑयल एण्‍ड गैस में आज उछाल के साथ कारोबार हो रहा है।

बात करें आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की तो इसमें एक्सिस बैंक, रिलायंस, आईसीआईसीआई बैंक, यस बैंक और अदानी पोर्ट्स आगे चल रही हैं। तो वहीं टॉप लूजर्स में आज विप्रो, टीसीएस, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल और एचडीएफसी में बिकवाली नजर आ रही है।

Advertisement

ग्‍लोबल मार्केट में आज एशियाई बाजार में खरीदारी का महौल है। जापान का निक्‍केई बाजार 0.5 फीसदी बढ़त के साथ 22440 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है। स्‍ट्रेट्स टाइम्‍स में भी बढ़त का माहौल है तो वहीं हैंग सेंग भी मामूली बढ़त के साथ 30031 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।