गुरुवार को शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली बढ़त 0.2 फीसदी देखने को मिल रही है। हालांकि, बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 52 अंक यानि 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 34,553 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 14 अंक यानि 0.15 प्रतिशत चढ़कर 10,585 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
बात करें मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की तो आज यहां पर खरीदारी का माहौल है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.3 प्रतिशत चढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में भी 0.3 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.4 प्रतिशत तक मजबूत हुआ है।
निफ्टी बैंक में आज फिर गिरावट ही दर्ज की जा रही है और यह 24805 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। तो वहीं निफ्टी आईटी, ऑटो, कैप्स गुड्स, कॉन्स ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी, हेल्थकेयर, मेटल और टेक में खरीदारी नजर आ रही है। जबकि बीएसई ऑयल एण्ड गैस में गिरावट दर्ज की गई है।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो हिंडाल्को, वेदांता, टेक महिंद्रा, एम एण्ड एम, सिपला अच्छा कारोबार कर रही हैं। तो वहीं टॉप लूजर्स में विप्रो, बीपीसीएल, भारती इंफ्राटेल, एचपीसीएल और आईसीआईसीआई बैंक में गिरावट दर्ज की जा रही है।
तो वहीं एशियाई बाजारों का हाल भी कुछ ज्यादा अच्छा नहीं है। यहां के कारोबार में मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है। जापान का बाजार निक्केई 0.5 फीसदी बढ़त के साथ 22338 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंग सेंग और स्ट्रेट्स टाइम्स में गिरावट देखने को मिल रही है।
More Articles
- Bajaj Auto के दमदार नतीजे! शानदार कमाई के बाद Stock में क्या होगा?
- Market Outlook: Middle East तनाव, महंगा Crude और Share Market... आगे क्या होगा?
- MTAR Tech का शेयर लगातार चैथे दिन क्रैश! क्या नए निवेशकों के लिए बन रहा मौका?
- IndiGo Stock 2 दिन में 5% टूटा , क्या Succession Planning बनी वजह?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति