बुधवार को शेयर बाजार में मंगलवार की तेजी का कोई असर नजर नहीं आ रहा है। शुरुआती कारोबार में आज सेंसेक्‍स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई है। इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स सेंसेक्‍स जहां 0.01 फीसदी गिरावट के साथ 34600 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स निफ्टी 0.04 फीसदी गिरावट के साथ 10610 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।

Advertisement

अगर बात करें मिडकैप और स्‍मॉलकैप शेयरों की तो यहां पर मिलाजुला असर नजर आ रहा है। बीएसई का स्‍मॉलकैप जहां 0.1 फीसदी बढ़त के साथ 18260 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं बीएसई मिडकैप 0.06 फीसदी गिरावट के साथ 16866 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।

Advertisement

निफ्टी बैंक भी 0.4 फीसदी गिरावट के साथ 24941 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है। तो वहीं निफ्टी ऑटो, कैप गुड्स, कॉन्‍स ड्यूरेबल्‍स, एफएमसीजी, बीएसई हेल्‍थकेयर, मेटल और ऑयल एवं गैस में भी बिकवाली का माहौल है।

आज ग्‍लोबल मार्केट में भी मंदी का दौर नजर आ रहा है। एशियाई बाजारों में जापान का नेक्‍केई 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ 22180 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं हैंग सेंग 0.8 फीसदी गिरावट के साथ 30378 के स्‍तर पर बिकवाली के साथ कारोबार कर रहा है।

Advertisement

आज के टॉप गेनर्स कंपनियों में भारती एयरटेल, विप्रो, टेक महिंद्रा, टीसीएस और यूपीएल आगे चल रही हैं। तो वहीं टॉप लूजर्स में आज गेल, सिपला, जी एंटरटेनमेंट, एनटीपीसी और ओनएनजीसी गिरकर कारोबार कर रही हैं।