ब्लूमबर्ग की एक रिर्पोट के अनुसार 2014 में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई का प्रमोशन हुथा था। तब कंपनी ने उन्हें 3,53,939 रिस्ट्रिक्टेड शेयर का अवार्ड दिया था। अब उन शेयरों को भुनाने यानि कि कैश कराने का समय आ चुका है। जब ये शेयर पिचई को आवंटित हुए थे तब से अब तक इनकी कीमतों में 90 प्रतिशत तक का उछाल आया है। अब उनकी कीमत 380 मिलियन डॉलर (2524 करोड़ रुपए) के करीब पहुंच चुकी है।
आपको बता दें कि ये शेयर गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट इंक ने जारी किए थे। तो वहीं रिस्ट्रिक्टेड शेयर वे शेयर हैं जो कुछ समय बाद ही बेचे जा सकते हैं। ब्लूमबर्ग के अनुसार यह रकम किसी पब्लिक कंपनी के कार्यकारी को दिए गए बड़े पेआउट में से एक है।
सुंदर पिचई को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के पद पर प्रमोशन के समय कंपनी ने ये शेयर दिए थे।
बता दें कि पहले भी टेक कंपनियो के कार्यकारियों को बड़े पेआउट मिले हैं। फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग को 2.28 बिलियन डॉलर कंपनी के आईपी ऑफरिंग के समय मिले थे। तो वहीं 2016 में टेस्ला के एलन मस्क को 1.38 बिलियन डॉलर का पेआउट मिला था।
गूगल ने 2017 के लिए पिचई को मिलने वाला कम्पेंसेशन सार्वजनिक नहीं किया है। अल् फाबेट ने 2015 में गूगल और एक अन्य इकाई अदर्स बेट से कारोबार अलग कर दिया था। अदर्स बेट के अंतर्गत 11 कंपनियां हैं जिनमें सेल्फ ड्राइविंग कार यूनिट वायमो और स्वास्थ्य केयर कंपनी वेरिली है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान