कारोबारी सप्‍ताह के दूसरे दिन यानि की मंगलवार को शेयर बाजार काफी दिनों बाद थोड़ा रौनक नजर आ रही है। सेंसेक्‍स और निफ्टी में 0.25 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है। फिलहाल शुरुआती कारोबार में आज बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स सेंसेक्‍स 127 अंक यानि 0.4 प्रतिशत की तेजी के साथ 34,578 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है। तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स निफ्टी 17 अंकों की बढ़त के साथ 0.15 प्रतिशत चढ़कर 10,601 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।

Advertisement

बात करें मिडकैप और स्‍मॉलकैप शेयरों की तो यहां पर भी आज खरीदारी का माहौल है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्‍स 0.3 प्रतिशत बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्‍स में 0.2 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है एवं बीएसई का स्‍मॉलकैप इंडेक्‍स 0.3 प्रतिशत चढ़ा है।

Advertisement

निफ्टी बैंक भी 0.5 फीसदी बढ़त के साथ 25097 से ऊपर के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि निफ्टी आईटी सेक्‍टर में आज मंदी का माहौल है। इसके अलावा निफ्टी ऑटो, कॉन्‍स ड्यूरेबल्‍स, एफएमसीजी, बीएसई हेल्‍थकेयर, मेटल, ऑयल एण्‍ड गैस, बीएसई टेक में मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है।

आज के टॉप गेनर्स कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक, यस बैंक, एचयूएल, एम एण्‍ड एम, बजाज ऑटो में खरीदारी का माहौल है। तो वहीं टॉप लूजर्स में हिंडाल्‍को, वेदांता, विप्रो, टेक महिंद्रा, भारती इंफ्राटेल गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं।

Advertisement

एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान का बाजार नेक्‍केई 124 अंक यानि 0.6 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,212 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है। तो वहीं हेंग सेंग 178 अंक यानि 0.6 प्रतिशत की उछाल के साथ 30,434 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।