देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्‍टेंसी सर्विसेज (TCS) ने पिछले वित्‍तीय वर्ष की आखिरी तिमाही यानी कि चौथी तिमाही के रिजल्‍ट गुरुवार को जारी कर दिए गए। अगर सालाना तौर पर देखें तो टीसीएस का प्रॉफिट 4.4 प्रतिशत बढ़ा है। टीसीएस का मार्च क्‍वार्टर के लिए शुद्ध लाभ 4.4 प्रतिशत बढ़कर 6,904 करोड़ रुपए पहुंचा है।

Advertisement

तो वहीं पिछले साल इसी क्‍वॉर्टर में कंपनी को 6,608 करोड़ रुपए का लाभ हुआ था। पिछले साल के क्‍वॉर्टर की तुलना में इस बार टीसीएस को 8.2 प्रतिशत का शुद्ध लाभ हुआ, जिसके बाद इसका प्रॉफिट 32,075 करोड़ पहुंच गया। पिछले क्‍वॉर्टर में टीसीएस को 29,642 करोड़ का ही प्रॉफिट हुआ था।

Advertisement

आपको बता दें कि अक्‍टूबर-दिसंबर 2017 तिमाही में टीसीएस की सेल्‍स में 3.93 प्रतिशत की बढ़ोत्‍तरी हुई थी, जबकि जुलाई-सितम्‍बर 2017 तिमाही में इसने 4.29 प्रतिशत के ही बढ़ोत्‍तरी के साथ 6,446 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया था। टीसीएस कंसल्‍टेंसी सर्विसेज ने प्रति शेयर 28 रुपए का लाभांश देने की घोषण की है। इसके अलावा कंपनी शेयर होल्‍डरों को 1 और 1 के अनुपात में इक्विटी शेयर देने की भी घोषणा की गई।

Advertisement

टीसीएस के सीईओ और एमडी राजेश गोपीनाथन ने कहा कि सभी वर्टिकल्‍स में डिजिटल की जबरजस्‍त डिमांड होने और कुछ बड़ी डील सफल होने की वजह से कंपनी को इतना मुनाफा हुआ है।