कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार में थोड़ी गिरावट देखी गई है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में 11.71 अंको की मामूली गिरावट दर्ज की है। सेंसेक्स 11.71 अंक गिरकर 34,415 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी कुछ ऐसा ही रुख देखा गया। निफ्टी 1.25 अंक गिरकर 10,564 अंक पर बंद हुआ।
आईटी कंपनियों के शेयरों में शुक्रवार को तेजी देखी गई। टीसीएस के शेयरों में 6.62 प्रतिशत की तेजी देखी गई है। वहीं टेक महिंद्रा में 5.31 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है, एचसीएल के शेयरों में 4.30 प्रतिशत, इंफोसिस के शेयरों में 4.03 प्रतिशत, और कोल इंडिया के शेयरों में 3.13 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।
वहीं बैंको के शेयरों में गिरावट देखी गई है। येस बैंक के शेयरों में 3.12 प्रतिशत, ICICI बैंक के शेयरों में 2.57 प्रतिशत, टाटा स्टील्स के शेयरों में 2.53 प्रतिशत, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों में 2.01 प्रतिशत और बजाज फिनसर्व के शेयरों में 1.84 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
More Articles
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?