अक्षय तृतीया के बार गुरुवार को बाजार में अच्‍छी-खासी ओपनिंग देखने को मिल रही है। जबकि ग्‍लोबल मार्केट में आज मंदी नहर आ रही है। अमेरिकन बाजार डाओ जोंस आज कुछ अंकों से गिरकर बंद हुआ है। फिलहाल, शुरुआती कारोबार में आज बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स सेंसेक्‍स जहां 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 34439.41 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है। तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स निफ्टी 0.3 की बढ़त के साथ 10563.30 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।

Advertisement

बात करें मिडकैप और स्‍मॉलकैप शेयरों की तो यहां पर भी आज खरीदारी का माहौल है। बीएई के मिडकैप जहां 0.3 अंकों की बढ़त के साथ 16800 से ज्‍यादा पर कारोबार कर रहा है तो वहीं, बीएई के स्‍मॅलकैप शेयर आज 0.4 अंकों की बढ़त के साथ 18130 से ज्‍यादा के स्‍तर पर कारोबार कर रहे हैं।

Advertisement

निफ्टी बैंक भी 0.1 की बढ़त के साथ 25140 से ज्‍यादा पर शानदार कारोबार कर रहा है। मेटल, आईटी, बीएसई टेक, हेल्‍थकेयर, एफएमसीजी, कैप गुड्स और निफ्टी ऑटो भी बढ़त के साथ चल रहे हैं।

अगर बात करें आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की तो हिंडाल्‍को, वेदांता, ओएनजीसी, अदानी पोर्ट्स और टाटा स्‍टील अच्‍छा कारोबार कर रही हैं। तो वहीं आज टॉप लूजर्स कंपनियों में एचपीसीएल, बीपीसीएल, टाइटन, एक्सिस बैंक और विप्रो का खराब प्रदर्शन देखने को मिल रहा है।

Advertisement

एशियाई मार्केट की बात करें तो यहां पर भी आज खरीदारी का माहौल देखने को मिल रहा है। जापान का नेक्‍केई बाजार 22220 से ज्‍यादा पद 0.3 की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। स्‍ट्रेट्स टाइम्‍स 3600 से आगे बढ़कर चल रहा है तो वहीं हैंग सेंग भी 30672 से आगे पर चल रहा है।

करेंसी और बॉन्‍ड्स हालांकि अभी थोड़ा सुस्‍त नजर आ रहे हैं लेकिन यहां पर भी खरीदारी की उम्‍मीद देखने को मिल सकती है।