देश भर के एटीएम में कैश की कमी से जूझ रही जनता के लिए एक और बुरी खबर आ चुकी है। ऐसी खबरें हैं कि अब एटीएम से पैसे निकालने के लिए और ज्यादा चार्ज देना पड़ सकता है। एटीएम ऑपरेटर्स ने एटीएम ट्रांजेक्शन का शुल्क बढ़ाने के लिए आरबीआई से अपील की है।
सीएटीएमआई यानि कि कन्फेडरेशन ऑफ एटीएम इंडस्ट्री ने मांग की है कि एटीएम ट्रांजेक्शन का चार्ज 3 से 5 रुपए बढ़ना चाहिए ताकि एटीएम ऑपरेटर्स बढ़ती लागत में अपनी लागत निकास सकें। कन्फेडरेशन ऑफ एटीएम इंडस्ट्री के निदेशक के श्रीनिवास ने कहा कि, आरबीआई ने काफी सख्त गाइडलाइन्स जारी की हैं, जिससे एटीएम की सेवाएं देने वालों की लागत बढ़ गई है और अब वह इसमें चार्ज बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
आपको बता दें अभी एटीएम से कैश निकालने के लिए 15 रुपए का चार्ज निर्धारित है जबकि, कैश ट्रांजेक्शन के अलाना यदि आप मिनी स्टेटमेंट या बैलेंस चेक करते हैं तो आपको 5 रुपए का चार्ज अदा करना होता है। वहीं अब अगर ये चार्ज बढ़ जाते हैं तो आपको एटीएम से पैसे निकलाने के लिए 20 रुपए तक अदा करने पड़ सकते हैं। ये पैसे सीधे आपके बैंक खाते से कट जाएंगे।
RBI ने इस मामले पर बैंकों से कहा है कि वो नए नियमों को जुलाई तक लागू कर दें। कैश वैन के लिए बनाए गए इन नियमों के अनुसार कैश मैनेजमेंट कंपनियों के पास में कम से कम 300 कैश वैन, प्रत्येक कैश वैन में एक ड्राइवर, दो कस्टोडियन और दो बंदूकधारी गार्ड होने चाहिए ताकि कैश की सुरक्षा हो सके। इसके साथ ही प्रत्येक गाड़ी में जीपीएस, लाइव मॉनेटरिंग के साथ भू मैपिंग और नजदीकी पुलिस स्टेशन का पता होना चाहिए ताकि इमरजेंसी के वक्त मदद ली जा सके।
आपको बता दें कि, देश में 19 कंपनियां एटीएम में कैश की देख-रेख का काम देख रही हैं। इन कंपनियों के अलावा बैंको का खर्च भी बढ़ जाएगा। आरबीआई ने कंपनियों और बैंको को ये भी निर्देश दिए हैं कि, एटीएम में पैसे डालने के बाद, एटीएम की कैसेट को सीलबंद करना होगा और खाली हो जाने के बाद उस कैसेट को बदलना होगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान