अमेजन ने अपने ग्राहकों कि लिए फास्‍ट और लाइट मोबाइल एप लॉन्‍च किया है, इस एप की वैसे खूबियां तो बहुत हैं लेकिन इस एप को डाउनलोड करने में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तो आइए जानते हैं इस एप के बारे में।

Advertisement

अमेजन ने अपने ग्राहकों के लि 3एमबी से भी कम साइज का एक वेब ब्राउजर लॉन्‍च किया है। जिसमें आप कुछ भी सर्च करेंगे तो किसी और को पता नहीं चलेगा। अमेजन का यह वेब ब्राउजर काफी अलग है। अमेजन ने यह दावा किया है कि यह ब्राउजर कम इंटरनेट स्‍पीड पर भी बेहतर काम करता है साथ ही यह काफी कम मेमोरी स्‍पेस लेता है, ऐसे में आप कम मेमोरी वाले सस्‍ते फोन में भी इसे आसानी से प्रयोग कर सकते हैं। यह ब्राउजर आपके डाटा को भी सुरक्षित रखेगा।

Advertisement

अमेजन के इस वेब ब्राउजर का नाम 'इंटरनेट' है जो कि गूगल प्‍ले स्‍टोर पर उपलब्‍ध है। रिर्पोट के अनुसार अमेजन के इस ब्राउजर को अभी तक सिर्फ 1000 लोगों ने डानलोड किया है जिसकी वजह से यह ब्राउजर अभी सर्च में थोड़ा कम है।

अमेजन ने यह दावा किया है कि इस एप को एंड्रायॅड 5.0 से उपर के वर्जन में डाउनलोड किया जा सकता है लेकिन इससे ज्‍यादा के वर्जन में यह एप डाउनलोड नहीं हो रहा है। इस एप को डानलोड करने के लिए आपको इस Internet: fast, lite, and private नाम से इसे प्‍ले स्‍टोर पर सर्च करना होगा।

Advertisement

इस ब्राउजर का मुख्‍य फीचर यह है कि यह एक प्राइवेट ब्राउजर है, इसमें एक्‍स्‍ट्रा परमिशन की मांग यह नहीं करता है। यह यूजर का प्राइवेट डाटा कलेक्‍ट नहीं करता। इसमें प्राइवेट टैब्‍स दिए गए हैं जिसके तहत फोन से विजिट किए गए वेबसाइट्स को यह रिकॉर्ड न‍हीं करता है।

कंपनी का यह दावा है कि इसमें दिए जाने वाले अपडेट्स भी छोटे होंगे ताकि आप अपने डाटा प्‍लान में ही डाउनलोड कर सकें। गूगल और फेसबुक जैसी कंपनियां अपने एप्‍स का लाइट वर्जन लॉन्‍च करती हैं। इन एप्‍स को स्‍लो इंटरनेट स्‍पीड यूजर्स के लिए डिजाइन किया जाता है, ताकि वो स्‍लो इंटरनेट में इन एप्‍स के फीचर्स यूज कर सकें।