कारोबारी सप्‍ताह के दूसरे दिन यानी कि मंगलवार को शेयर बाजार में थोड़ा रौनक नजर आ रही है। सेंसेक्‍स और निफ्टी दोनों ही आज हरे निशान के साथ ओपनिंग किए हैं। हालांकि, बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स सेंसक्‍स 12 अंकों की बढ़त के साथ 34,318 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है। तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स निफ्टी सपाट होकर 10,529 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।

Advertisement

बात करें मिडकैप और स्‍मॉलकैप शेयरों की तो यहां पर आज खरीदारी का महौल है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्‍स 0.4 प्रतिशत बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप इंडेक्‍स में 0.3 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है। बीएसई का स्‍मॉलकैप इंडेक्‍स भी 0.3 प्रतिशत चढ़ा है।

Advertisement

तो वहीं मेटल, हेल्‍थकेयर, एफएमसीजी, ऑटो, रियल्‍टी, कैपिटल गुड्स और पावर शेयरों में खरीदारी का माहौल है। फिलहाल आईटी शेयरों पर सबसे ज्‍यादा दबाव दिख रहा है। अगर बैंक निफ्टी की बात करें तो यहां पर 0.1 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 25,295 के स्‍तर पर कारोबार हो रहा है।

आज के टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो पावर ग्रिड कॉर्प, आइडिया सेलुलर, हिंडाल्‍को, एम एण्‍ड एम और टाटा स्‍टील बढ़त के साथ 3.3-0.9 प्रतिशत पर कारोबार कर रहे हैं। तो वहीं टॉप लूजर्स में आज इंफोसिस, भारती इंफ्राटेल, जी इंटरटेन, एक्किस बैंक और विप्रो 1.2-0.6 प्रतिशत तक गिरकर कारोबार कर रहे हैं।

Advertisement

कमोडिटीज की बात करें तो सोने और चांदी में भी बढ़त नजर आ रही है। वहीं करेंसी की कीमतों में जहां सुस्‍ती नजर आ रही है वहीं बॉन्‍ड में भी आज गिरावट देखने को मिल रही है।

एशियाई बाजारों की बात करें तो यहां पर आज कुछ ज्‍यादा नहीं पर थोड़ा खरीदारी का माहौल है। ओपनिंग के समय यहां पर सुस्‍ती नजर आ रही थी, लेकिन अब निक्‍केई, स्‍ट्रेट्स टाइम्‍स और हैंग सेंग बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।