अक्षय तृतीया से पहले एक बार फिर सोने और चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों को लेकर गिरावट का दौर देखा गया है। सोने के भाव में 100 रुपए तक की गिरावट देखी गई है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की कीमतें 30,400 रुपए प्रति 10 ग्राम है। जबकि 24 कैरेट सोने की कीमतें 32,450 रुपए प्रति दस ग्राम दर्ज की गई है। अगर आप अक्षय तृतीया से पहले सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो यहां आप अपने शहर में सोने का दाम देश सकते हैं।
देखें अपने शहर में सोने-चांदी के दाम
- नई दिल्ली सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- मुंबई में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- लखनऊ में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- जयपुर में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- चंडीगढ़ में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- पटना में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- नासिक में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- नागपुर में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- बड़ौदा में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- कोलकाता सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- अहमदाबाद सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- बैंगलोर में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- चेन्नई में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- हैदराबाद में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
अक्षय तृतीया को हिंदू और जैन धर्म में बहुत पवित्र दिन माना जाता है। मान्यता के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने पांडवों को अज्ञातवास के दौरान अक्षय पात्र दिया था, जिससे असीमित अन्न मिलता था। इसी कारण से अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। इस दिन लोग सोने की खरीद को शुभ मानते हैं, क्योंकि सोना एक ऐसी धातु है जो किसी भी रुप में अपना मूल्य नहीं खोता है। सोने का मूल्य एक हमेशा बना रहता है। भारत में अक्षय तृतीया के दिन बड़े स्तर पर सोना खरीदा जाता है। साल में दो ही ऐसे त्योहार आते हैं जब सोने की खरीद इतने बड़े स्तर पर होती है, पहला अक्षय तृतीया और दूसरा धनतेरस।
सोने-चांदी के रेट बाजार पर निर्भर हैं, इसलिए दिए गए आंकड़े और वर्तमान में बाजार में सोने के दाम में फर्क हो सकता है।
नोट- कुछ एप में सोने के दाम के लिए दिए गए शहरों के लिंक नहीं दिखते हैं, इसलिए आप खबर के अंत में 'सोर्स' पर क्लिक करके 'आज अपने शहर में सोने और चांदी के दाम' देख सकते हैं।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका