ईपीएफ खाताधारकों के लिए कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन की ओर से एक खुशखबरी आयी है। EPFO ने यह फैसला लिया है कि अब 10 लाख से ऊपर के प्रोविडेंट फंड (PF) क्‍लेम ऑफलाइन भी लिया जाएगा। ये क्‍लेम अब फॉर्म भरकर लिए जा सकेंगे। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही ईपीएफओ के द्वारा एक प्रेस रिलीज आयी थी कि 10 लाख रुपए से ज्‍यादा के क्‍लेम सिर्फ ऑनलाइन ही स्‍वीकार होंगे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

Advertisement

टाइम्‍स नाउ की रिर्पोट के अनुसार ईपीएफओ ने 13 अप्रैल को जारी एक सर्कुलर में पीएफ और EPS के जरिए पैसा निकालने के अपने पिछले निर्देश बदल दिए हैं। अब 10 लाख से ज्‍यादा के पीएफ क्‍लेम ऑफलाइन सी सेटल किए जा सकेंगे।

Advertisement

ईपीएफओ के द्वारा यह फैसला इसलिए लिया गया है क्‍योंकि कई सदस्‍यों को ऑनलाइन क्‍लेम सेटलमेंट में दिक्‍कत आ रही थी। इसमें कई अंतराष्‍ट्रीय कर्मचारी भी थे। सदस्‍यों की शिकायतों को ध्‍यान में रखते हुए इपीएफओ ने यह फैसला लिया है। यह फैसला सेंट्रेल प्रोविडेंट फंड कमिश्रनर की अध्‍यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। इस साल फरवरी में ईपीएफओ ने पीएफ और ईपीएस के क्‍लेम का पैसा सिर्फ ऑनलाइन निकालने का नियम लागू कर दिया था।