कंपनियों के मुनाफे और नए कर्मचारियों की नियुक्ति से इस बात की उम्मीद जगी है कि मौजूदा वित्तीय वर्ष में कर्मचारियों के वेतन में अच्छा इजाफा हो सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक कर्मचारियों की सैलरी 9 से 12 प्रतिशत तक बढ़ सकती है।
हालांकि इस मामले में एचआर विशेषज्ञों की राय आपको और भी पसंद आ सकती है। उनके मुताबिक कम से कम 15 प्रतिशत तक वेतन वृद्धि का अनुमान लगाया जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि कंपनियां औसत से बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं इसलिए कर्मचारियों की वेतन वृद्धि भी अच्छी ही रहेगी।
इसके अलावा विशेषज्ञों का मानना है कि कंपनियां में वरिष्ठ पदों पर बैठे लोगों के अलावा बीच पदों पर बैठे कर्मचारियों के ज्यादा वेतन वृद्धि के आसार बन रहे हैं। समाचार पोर्टल नवभारत टाइम्स के मुताबिक उपभेाक्ता आधारित क्षेत्र जैसे एफएमसीजी, सीडी, खुदरा, मीडिया एवं विज्ञापन आदि इस साल सकारात्मक वेतन वृद्धि देने वाली हैं।
आपको बता दें कि पिछले वर्ष की वेतन वृद्धि पर नोटबंदी और जीएसटी का बड़ा प्रभाव देखा गया था, जिसके कारण कर्मचारियों के वेतन में कुछ खास इजाफा नहीं हुआ था। वहीं इस बार ऐसा माना जा रहा है कि नोटबंदी का प्रभाव पूरी तरह से खत्म हो चुका है और विभिन्न सेक्टर्स में जीएसटी को लेकर आ रही दिक्कतों को भी सुधार लिया गया है। ऐसे में इस वित्तीय वर्ष में कर्मचारियों की वेतन वृद्धि अच्छी हो सकती है।
विशेषज्ञों के अनुसार वेतन वृद्धि के मामले में बेंगलुरू और दिल्ली देश के अन्य शहरों जैसे मुंबई , पुणे , चेन्नई , हैदराबाद और कोलकाता आदि की तुलना में बेहतर रहेंगे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान