भारत की सॉफ्टवेयर कंपनी टीसीएस (टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज) एक बार फिर देश की सबसे धनी कंपनी बन गई है। गुरुवार को रिलायंस इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड (RIL) को एक बार फिर पछाड़कर देश की सबसे मूल्‍यवान कंपनी होने का रुतबा हासिल कर लिया है। इससे पहले इस वर्ष जनवरी में कंपनी ने बाजार पूंजीकरण के मामले में 6 लाख करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर रिलायंस इंडस्‍ट्रीज को पछाडा़ था।

Advertisement

आपको बता दें कि गुरुवार को शेयरों में उछाल के बाद टीसीएस का बाजार पूंजीकरण बढ़कर 6,00,569.45 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। जो RIL से 12,998.89 करोड़ ज्‍यादा था।

Advertisement

TCS बीएसई पर करीब 11.45 बजे 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3150 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है। इसका दिन का उच्‍चतम 3170 और निम्‍मनतम 3131.10 का स्‍तर रहा है। वहीं, इसका 52 सप्‍ताह का उच्‍चतम 3254.80 का स्‍तर और निम्‍मनतम 2255 का स्‍तर रहा है। तो वहीं गुरुवार के कारोबार में टीसीएस के शेयर्स 4.04 प्रतिशत बढ़कर 3137 के स्‍तर पर कारोबार कर बंद हुए थे।

Advertisement

इस समय बीएसई पर RIL 0.75 की बढ़त के साथ 934.50 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है। इसका दिन का उच्‍चतम कारोबार 936.90 और निम्‍मनतम 929.10 के स्‍तर पर चल रहा है। तो वहीं 52 सप्‍ताह का उच्‍चतम कारोबार 990 और निम्‍मनतम कारोबार 647.50 के स्‍तर पर चल रहा है।

टॉप 5 कंपनियों में टीसीएस के बाद रिलायंस इंडस्‍ट्रीज रही, इसके बाद 4,99,892.24 करोड़ रुपए के साथ HDFC बैंक तीसरे, ITC 3,19,752.53 करोड़ रुपए के साथ चौथे स्‍थान पर रही।