कारोबारी सप्‍ताह के आखिरी दिन शेयर मार्केट में आज थोड़ा रौनक देखने को मिल रही है। जैसा कि आप जानते हैं कि गुरुवार और बुधवार को सेंसेक्‍स और निफ्टी में कुछ खास खरीदारी नजर नहीं आयी है। आज यानि कि शुक्रवार को ऐसी उम्‍मीद नजर आ रही हैं कि आज दिन भर कारोबार सही चलेगा। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स सेंसेक्‍स 112 अंक यानि 0.3 प्रतिशत की बढ़त के साथ 34,213 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है। साथ ही एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स निफ्टी 32 अंक यानि 0.3 प्रतिशत की उछाल के साथ 10,491 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।

Advertisement

अगर बात करें मिडकैप और स्‍मॉलकैप शेयरों की तो यहां पर भी आज खरीदारी का माहौल है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्‍स 0.4 प्रतिशत बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्‍स में भी 0.4 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है। बीएसई का स्‍मॉलकैप इंडेक्‍स 0.4 प्रतिशत तक उछला है।

Advertisement

निफ्टी बैंक आज 0.41 फीसदी की बढ़त के साथ 25,297.80 पर कारोबार कर रहा है। तो वहीं बैंकिंग, मेटल, गैस ऑयल, एफएमसीजी, हेल्‍थकेयर और निफ्टी ऑटो में भी खरीदारी का माहौल है।

आज के दिग्‍गज शेयरों में टॉप गेनर्स की कैटेगरी में अदानी पोर्ट्स, वेदांता, हिंडाल्‍को, भारती इंफ्राटेल और भारती एयरटेल हैं। तो वहीं टॉप लूजर्स में आज एचसीएल, टेक महिंद्रा, बीपीसीएल, टाटा मोटर्स और इंफोसिस हैं।

Advertisement

बात करें एशियाई बाजारों की तो जापान का निक्‍केई 0.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 21758.71 पर उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। साथ ही स्‍ट्रेट्स टाइम्‍स 0.65 फीसदी बढ़त के साथ 3491.22 पर कारोबार कर रहा है। तो वहीं हैंग सेंग आज गिरावट के साथ 30807.18 पर कारोबार कर रहा है।

आज कोरियाई बाजार का इंडेक्‍स कोस्‍पी भी 0.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।