अक्षय तृतीया से पहले सोने के दाम में काफी गिरावट दर्ज की गई है। बात करें दिल्ली की तो यहां सोने के दाम में 250 रुपए की गिरावट देखी गई है। दिल्ली में अभी 22 कैरेट सोने का मूल्य 30,200 रुपए प्रति 10 ग्राम है जबकि 24 कैरेट सोने का मूल्य 32,560 रुपए प्रति 10 ग्राम है। इस लेख में आप आगे अपने शहर में सोने के दाम देख सकते हैं।

Advertisement

देखें अपने शहर में सोने-चांदी के दाम

अक्षय तृतीया

अक्षय तृतीया को हिंदू और जैन धर्म में बहुत पवित्र दिन माना जाता है। मान्यता के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने पांडवों को अज्ञातवास के दौरान अक्षय पात्र दिया था, जिससे असीमित अन्न मिलता था। इसी कारण से अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। इस दिन लोग सोने की खरीद को शुभ मानते हैं, क्योंकि सोना एक ऐसी धातु है जो किसी भी रुप में अपना मूल्य नहीं खोता है। सोने का मूल्य एक हमेशा बना रहता है। भारत में अक्षय तृतीया के दिन बड़े स्तर पर सोना खरीदा जाता है। साल में दो ही ऐसे त्योहार आते हैं जब सोने की खरीद इतने बड़े स्तर पर होती है, पहला अक्षय तृतीया और दूसरा धनतेरस।

Advertisement

सोने-चांदी के रेट बाजार पर निर्भर हैं, इसलिए दिए गए आंकड़े और वर्तमान में बाजार में सोने के दाम में फर्क हो सकता है।

नोट- कुछ एप में सोने के दाम के लिए दिए गए शहरों के लिंक नहीं दिखते हैं, इसलिए आप खबर के अंत में 'सोर्स' पर क्लिक करके 'आज अपने शहर में सोने और चांदी के दाम' देख सकते हैं।