नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसेज यानि नैसकॉम को नया चेयरमैन मिल गया है। विप्रो के चीफ प्लानिंग ऑफिसर निशद प्रेमजी नैसकॉम के नए चेयरमैन बन गए हैं। विप्रो के चीफ प्लानिंग ऑफिसर रिशद प्रेमजी, रमन राय की जगह लेंगे। आपको बता दें कि रिशद प्रेमजी विप्रो को अध्यक्ष अजीम प्रेमजी के बेटे हैं। वहीं वाइस चेयरमैन पद के लिए केशव मुरुगेश का चुनाव किया गया है। केशव मुरुगेश WNS ग्लोबल सर्विस के सीईओ हैं।
आपको बता दें कि नैसकॉम में 2500 आईटी कंपनियां बतौर सदस्य शामिल हैं। इसमें भारतीय और विदेशी दोनों तरह की कंपनियां हैं। ये कंपनी भारत में तकरीबन 40 लाख लोगों को रोजगार मुहैया कराती हैं।
नैसकॉम के नए चेयरमैन रिशद प्रेमजी विप्रो में मर्जर और एक्विजिशन का जिम्मा संभालते हैं। इसके अलावा उन्होंने 10 करोड़ रुपए का स्टार्टअप फंड बनाया है जो नए आइडियाज के स्टार्टअप में निवेश के लिए है। चेयरमैन बनने के बाद रिशद प्रेमजी ने कहा कि वह डिजिटल भारत में हो रहे बदलाव के मुहाने पर खड़े। नैसकॉम के प्रेसीडेंट देबजानी घोष, चेयरमैन रिशद प्रेमजी और वाइस चेयरमैन केशव मुरुगेश 2025 के विजन पर काम करें।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान