शेयर बाजार के लिए यह सप्‍ताह कोई खास नहीं रहा। ना तो ज्‍यादा गिरावट देखने को मिल रही है और न ही ज्‍यादा तेजी। शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्‍स सेंसेक्‍स जहां 10 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 33,950 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है। तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स निफ्टी 13.5 अंक गिरकर 10,404 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।

Advertisement

अगर बात करें मिडकैप और स्‍मॉलकैप शेयरों की तो यहां पर भी सुस्‍ती का माहौल नजर आ रहा है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्‍स 0.15 प्रतिशत गिरा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्‍स में 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ चल रहे हैं। साथ ही बीएसई का स्‍मॉलकैप इंडेक्‍स 0.1 प्रतिशत गिरा है।

Advertisement

आज के टॉप लूजर्स कंपनियों की बात करें तो इसमें टीसीएस, इंफोसिस, विप्रो, टेक महिंद्रा और एचसीएल अच्‍छा कारोबार कर रही हैं। तो वहीं टॉप लूजर्स में आज डॉ रेड्डीज लैब्‍स, एचपीसीएल, बीपीसीएल, कोल इंडिया और अल्‍ट्राटेक सीमेंट गिरावट के साथ काम कर रही हैं।

तो वहीं आज एशियाई बाजारों का हाल भी कुछ खास नहीं है। जापान का निक्‍केई 35 अंक यानि 0.15 प्रतिशत गिरकर 21,654 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है। साथ ही हैंग सैंग 47 अंक यानि 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 30,945 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है। तो वहीं एसजीएक्‍स निफ्टी 16.5 अंक चढ़कर 10,434.5 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।

Advertisement

आज कोरियाई बाजार का इंडेक्‍स कोस्‍पी 0.1 प्रतिशत चढ़ा है, जबकि स्‍ट्रेट्स टाइम्‍स में 0.1 प्रतिशत की मामूली गिरावट देखने को मिल रही है। ताइवाइन इंडेक्‍स और शंघाई कम्‍पोजिट भी गिरकर आज काम कर रहे हैं।