2003 और 2004 के बीच सुर्खियों में रहा ऑर्कुट एक बार फिर नए अवतार के साथ लॉन्‍च हुआ है। ऑर्कुट के बंद होने के बाद ही फेसबुक सोशल साइट के रुप में लोगों के बीच पापुलर हुआ था। जैसा कि आप सब जानते हैं कि किसी कारण से उस समय ऑर्कुट को बंद कर दिया गया था, लेकिन अब एक बार फिर ऑर्कुट नए अवतार और नए नाम Hello के साथ आपके समक्ष प्रस्‍तुत हुआ है। ऑर्कुट ऐसे समय में अपने नए अवतार को लॉन्‍च किया है जब‍ फेसबुक डाटा लीक मामले को लेकर विवादों में घिरा है।

Advertisement

ऑर्कुट के संस्‍थापक ऑर्कुट ऑर्कुट बुयुक्कॉक्टेन ने बुधवार को भारत में 'हेलो' नेटवर्क को लॉन्‍च किया है। ऑर्कुट, हेलो नेटवर्क इंक के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी हैं और इन दिनों अपनी टीम के साथ भारत के पांच शहरों के दौरे पर हैं। दिल्‍ली में हेलो नेटवर्क लान्‍च करने के बाद ऑर्कुट अपनी टीम के साथ मुम्‍बई, चेन्‍नई, बैंगलोर और हैदराबाद के दौरे पर जाएंगे।

Advertisement

हेलो एप की खूबियों को बताते हुए ऑर्कुट ने कहा कि यह एप नए जेनेरेशन को ध्‍यान में रखकर बनाया गया है, जो अपने पसंद के क्षेत्रों से जुड़े लोगों को एक प्‍लेटफॉर्म पर लाकर एक सकारात्‍मक और अर्थपूर्ण सोशल नेटवर्किंग का माहौल तैयार करेगा। Hello का मॉडल असल जीवन के मॉडल से प्रेरित है, जहां लोग आम जिंदगी में अपने स्‍वाभाव और हॉबी से मिलते-जुलते लोगों से अधिक मिलना-जुलना पसंद करते हैं।

Advertisement

आपको बता दें कि ऑर्कुट जब अस्तित्‍व में था तब उसमें भारत के 30 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता थे। हेलो एप को आप गूगल प्‍ले स्‍टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसका iOS वर्जन भी उपलब्‍ध है। यह एप पूरी तरह से फ्री है और इसका उपयोग करने के लिए आपको अपनी लॉगिन आईडी बनानी होगी।

अब देखना यह है कि क्‍या हेलो, फेसबुक, ट्वीटर और इंस्‍टाग्राम को टक्‍कर दे पाता है।