दुनिया के सबसे बड़ी सर्च इंजन कंपनी गूगल सरकार के फैसले के खिलाफ कंपनी कोर्ट जाने के मूड में है। गूगल सीसीआई के फैसले के खिलाफ कोर्ट जाएगा। गूगल ने अपनी अपील लेकर राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण में जाने की बात कही है।
सीसीआई ने गूगल पर 136 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया था। ये जुर्माना भारतीय बाजार में गूगल की मजबूत स्थिति के और उसका दुरुपयोग करने पर लगया गया था। वहीं इस आरोप और जुर्माने पर गूगल के प्रवक्ता ने कहा है कि, वह सीसीआई के फैसलों से पूरी तरह से असहमत हैं और वह इसके खिलाफ अपील कर रहे हैं।
आपको बता दें कि प्रतिस्पर्धा आयोग ने साल 2012 में गूगल के खिलाफ की गई शिकायतों पर जांच के बाद 136 करोड़ रुपए के जुर्माने के आदेश दिए थे। गूगल पर आरोप था कि ऑनलाइन सर्च इंजन में उसकी मजबूत स्थिति के कारण उसने सर्च में हेरफेर और पक्षपात किया था।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान