नोटबंदी पर पूर्व आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। राजन ने कहा कि वह नोटबंदी को एक अच्छा विचार नहीं मानते हैं, क्योंकि भारत जैसे देश में लोग इस तरह की प्रणाली से बचने के लिए कोई ना कोई तरीका खोज ही लेते हैं। राजन ने कहा कि नोटबंदी के बाद जो नोटबंद किए गए थे वह वापस आ गए।
रघुराम राजन ने इस बात को लेकर भी जवाब दिया, जिसमें उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें सरकार की तरफ से इस बारे में नहीं बताया गया था या उनसे नोटबंदी को लेकर चर्चा नहीं की गई थी? इस सवाल को रघुराम राजन ने सिरे से खारिज कर दिया।
रघुराम राजन ने कहा कि 1000 और 500 रुपए के पुराने नोटों को बंद करने का फैसला लेने से पहले उनसे इस बारे में विचार-विमर्श हुआ था, और उन्होंने इस विचार को पूरी तरह से खारिज कर दिया था। रघुराम राजन ने कहा कि नोटबंदी को सोच-समझकर उठाया गया कदम नहीं कह सकते हैं।
उन्होंने कहा कि नोटबंदी सोच विचारकर उठाया गया कदम नहीं था। कोई भी अर्थशास्त्री यही कहेगा कि यदि 87.5 प्रतिशत मुद्रा को रद्द करना है तो पहले यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि उतनी ही मुद्रा छापकर उसे प्रणाली में डालने के लिए तैयार रखा जाए।
राजन ने कहा कि भारत ने इसे किए बिना नोट बंद कर दिए थे। इसका नकारात्मक आर्थिक प्रभाव था। इसके पीछे यह भी सोचना था कि नोटबंदी के बाद बेसमेंट में नोट छुपाकर रखने वाले लोग सामने आएंगे और सरकार से माफी मांगकर कहेंगे कि हम इसके लिए कर देने को तैयार हैं।
वहीं राजन ने नोटबंदी के अलावा जीएसटी पर भी अपनी राय दी। राजन ने कैंब्रिज में कल हार्वर्ड केनेडी स्कूल में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि GST का क्रियान्वयन यदि बेहतर तरीके से होता तो यह अच्छा होता। हालांकि, यह ऐसी समस्या नहीं है जिसका हल नहीं हो सकता, हम इस पर काम कर सकते हैं, अभी मैंने इस पर उम्मीद नहीं छोड़ी है।
भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन का मानना है कि जीएसटी का क्रियान्वयन ऐसी समस्या नहीं है , जो हल नहीं हो सकती। नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा जीएसटी और नोटबंदी जैसे महत्वाकांक्षी सुधारों पर राजन ने कहा कि अच्छा होता यदि इनका क्रियान्वयन बेहतर तरीके से किया जाता।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान