पीली धातु सोने की लोकप्रियता भारत में बहुत ज्यादा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय दुनिया में सोना खरीदने के मामले में सबसे आगे हैं। फिर भी भारत सोना रखने वाले देशों में बहुत पीछे है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट के मुताबिक भारत सोना रखने वाले देशों में टॉप-10 की लिस्ट से बाहर हो गया है। भारत के मुकाबले तुर्की ने अपना गोल्ड रिजर्व तेजी से बढ़ाया है। आइए देखते हैं भारत समेत दुनिया के टॉप-10 देशों के पास कितना सोना है।
गोल्ड रिजर्व या सोना रखने के मामले में अमेरिका टॉप पर है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक अमेरिका के पास सबसे ज्यादा 8,1335 टन सोना है। आपको बता दें कि 1968 से पहले अमेरिका के पास हमेशा 10 हजार टन से अधिक सोना रहा है जबकि 1952 में अमेरिका के पास 20 टन से अधिक सोना था।
अमेरिका के बाद जर्मनी दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गोल्ड रिजर्व रखने वाला देश है। जर्मनी के पास आधिकारिक गोल्ड होल्डिंग 3,373 टन है। यूरोपीय देशों में जर्मनी के पास सबसे ज्यादा सोना है।
सोना रखने के मामले में इटली भी पीछे नहीं है। इस मामल में इटली तीसरे नंबर पर है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक इटली के पास विदेशी मुद्रा भंडार का 64 फीसदी सोना है। इटली के पास कुल 2,452 टन सोना है।
एक अन्य यूरोपीय देश और जर्मनी का पड़ोसी देश फ्रांस के पास 2,436 टन सोना है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक फ्रांस दुनिया में गोल्ड रिजर्व रखने के मामले में चौथे स्थान पर है। फ्रांस का यह सोना विदेशी मुद्रा भंडार का 60 फीसदी है।
फ्रांस के बाद चीन का नंबर है। सोना रखने के मामले में चीन दुनिया में 5वें नंबर पर है। चीन के पास कुल 1,838 टन सोना है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक चीन ने अपना गोल्ड रिजर्व बढ़ाने के लिए पिछले तीन साल में 600 टन सोना खरीदा है।
दुनिया का सबसे बड़ा देश रुस गोल्ड रिजर्व रखने के मामले में 6वें स्थान पर है। रूस के पास 1,842 टन सोना है। विदेश मुद्रा भंडार में रूस के कुल सोने का हिस्सा 13 फीसदी है।
इस लिस्ट में 7वें नंबर पर है स्विट्जरलैंड। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, स्विट्जरलैंड के पास कुल 1,040 टन सोना है। इस सोने की विदेशी मुद्रा में कुल हिस्सेदारी 6 फीसदी है।
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, जापान की ऑफिशियल गोल्ड होल्डिंग 765 टन है। वहीं, विदेशी मुद्रा भंडार में सोने का हिस्सा 2.1 फीसदी है। 1950 में जापान के पास सिर्फ 6 टन सोना था। इसके बाद जापान ने लगातार सोने की खरीद की। साल 2011 में सुनामी और न्यूक्लियर प्लांट हादसे के बाद सरकार ने इकोनॉमी में 20 लाख करोड़ येन का फ्लो करने के लिए सोने की बिक्री की।
गोल्ड रिजर्व रखने के मामले में नीदरलैंड 9वें स्थान पर है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक नीदरलैंड के पास कुल 612 टन सोना है।
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक तुर्की इस लिस्ट में 10वें स्थान पर है। तुर्की ने पिछले दो वर्षों में अपना गोल्ड रिजर्व तेजी से बढ़ाया है। तुर्की ने वित्तीय वर्ष की हर तिमाही में गोल्ड रिजर्व में इजाफा किया है। 2015 की पहली तिमाही में तुर्की के पास 513 टन गोल्ड रिजर्व था जबकि मार्च 2018 तक तुर्की का गोल्ड रिजर्व 565 टन पहुंच गया है। आगे देखिए भारत के पास कितना है गोल्ड रिजर्व
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक भारत इस लिस्ट में टॉप-10 से बाहर हो गया है। वें स्थान पर है। भारत के पास आधिकारिक गोल्ड रिजर्व 558.1 टन है। भारत वर्तमान में सोने का सबसे बड़ा आयातक देश बन गया है। इससे पहले चीन सोने का सबसे आयातक देश था।
भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान के पास 64.5 टन सोना है, नेपाल के पास 36.3 टन, श्रीलंका के पास 22.1, म्यांमार के पास 7.3 टन और मॉरीशस के पास 3.9 टन सोना मौजूद है।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका